ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

छोटे भाई ने बड़े भाई को पीट-पीटकर मार डाला, अपराधी गिरफ्तार

SUPAUL: खबर सुपौल की है, जहां ज़मीनी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना जदिया थाना क्षेत्र के हीरापट्टी वार्ड नम्बर 12 की है। इस घटना के बाद लोग हैरत में ह

छोटे भाई ने बड़े भाई को पीट-पीटकर मार डाला, अपराधी गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL: खबर सुपौल की है, जहां ज़मीनी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना जदिया थाना क्षेत्र के हीरापट्टी वार्ड नम्बर 12 की है। इस घटना के बाद लोग हैरत में हैं कि मामूली विवाद में एक भाई दूसरे भाई का दुश्मन कैसे बन सकता है। 




घटना के बारे में जदिया थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि थाना क्षेत्र के हिरापट्टी वार्ड नंबर 12 में तीन भाई अशोक साह,राजो साह औऱ जयकुमार साह थे।पैतृक संपत्ति को लेकर आपस में इन सबों में लगातार विवाद होता था। अशोक साह राजमिस्त्री का काम करते थे। आज दिन में फिर ज़मीनी विवाद को लेकर अशोक साह के भाई और उसकी पत्नी सभी मिलकर अशोक साह की गैरमौजूदगी में अशोक साह की पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। अशोक साह राजमिस्त्री का काम करने कोरियापट्टी चले गए थे। 




सूचना मिलते ही अशोक काम छोड़कर घर पहुंचे औऱ पत्नी को बचाने की कोशिश कर रहे थे। तभी अशोक साह के छोटे भाई औऱ उनकी पत्नी सभी अशोक साह की पत्नी को छोड़कर अशोक साह के साथ मारपीट करने लगे। पिटाई के बाद अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे स्थानीय लोगों ने त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया, लेकिन डॉक्टरों ने बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया। 




नेपाल के विराटनगर ले जाने के दौरान ही रास्ते में अशोक साह की मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। साथ ही मामले के सभी आरोपी को महज कुछ ही देर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों में मृतक का भाई राजो साह उसकी पत्नी रेणु देवी, जयकुमार साह और उसकी पत्नी नीतू देवी शामिल है। मृतक की पत्नी की लिखित शिकायत पर जदिया थाना कांड संख्या 254/22 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता