ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिए

कार सवार लोगों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज

SUPAUL : नगर परिषद क्षेत्र के त्रिवेणीगंज - परतापुर सड़क मार्ग के करमिनियां बाढ़ आश्रय स्थल के समीप अज्ञात कार सवार अपराधियों ने बाइक सवार नप क्षेत्र के पतरघट्टी वार्ड 4 निवासी सुरेन

कार सवार लोगों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SUPAUL : नगर परिषद क्षेत्र के त्रिवेणीगंज - परतापुर सड़क मार्ग के करमिनियां बाढ़ आश्रय स्थल के समीप अज्ञात कार सवार अपराधियों ने बाइक सवार नप क्षेत्र के पतरघट्टी वार्ड 4 निवासी सुरेन्द्र कुमार यादव के पुत्र युवक 21 वर्षीय केशव कुमार के बाएं जांघ में गोली मार कर उसे जख्मी कर दिया। हालांकि गोली जांघ को चीरते हुए निकलते हुए बाइक पर पीछे बैठे पतरघट्टी वार्ड 6 निवासी 25 वर्षीय रूपेश कुमार के बगल से निकल गया। घटना रविवार के लगभग साढ़े ग्यारह बजे की बताई जाती है। घायल युवक का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है जहां डॉक्टरों के मुताबिक उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ विपिन कुमार और थाना अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह अस्पताल आकर घायल युवक से पूछताछ कर रहे हैंऔऱ मामले की गहन जाँच कर रहे है। 


इस संबंध में घायल युवक केशव कुमार ने बताया कि वह बाजार से घर जा रहे थे,इस दौरान उन्होंने देखा की  फील्ड के पास किसी से विवाद हो रहा था। जबतक वह मामले को समझ पाते तबतक एक चारपहिया वाहन XUV300 अनियंत्रित होकर भाग रहा था।  उस अनियंत्रित वाहन चालक को लगा कि हमलोग उसको पकड़ेंगे या फिर उसका पीछा करेंगे जिससे वह बच कर निकल नहीं पाएगा। इसी के चलते उस कार से कुछ लोगों ने गोली चला दिया। 


घायल युवक ने बताया कि, गोली उसके बायें जांघ में लगी औऱ उनके साथ बाइक पर पीछे बैठे युवक रूपेश कुमार को भी लगी है।  जिसके बाद वो लोग आनन - फानन में अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। वहीं, इनका इलाज किया गया। अनुमंडलीय ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ.नीरज कुमार ने बतलाया कि गोलीकांड का मामला है एक युवक को बायें जांघ में गोली लगी है तो वहीं दूसरे को गोली हल्का टच किया है फिलहाल दोनो का इलाज किया जा रहा है दोनो खतरे से बाहर ह। इन दोनों का एक्सरे कराया जा रहा है। 


इस घटना के संबंध में त्रिवेणीगंज SDPO विपिन कुमार ने बतलाया कि उन्हें इस मामले की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि मामला त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर रोड का है। जहां  एक XUV सवार आदमी एक 20 वर्षीय केशव कुमार को गोली मार दिया है गोली 20 वर्षीय युवक के जांघ में लगी है उसे अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया है। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर है वहीं दूसरे युवक को गोली नहीं लगी है खरोंच टाइप में कुछ है। हमलोग जाँच कर रहे हैं मामले का अनुसंधान किया जा रहा है।


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता