ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बाइक सवार आधा दर्जन अपराधियों ने यात्री बस को बनाया निशाना, फायरिंग कर यात्री से लूटा कैश

SUPAUL: सुपौल में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला छातापुर थानाक्षेत्र के रामपुर का है जहां सहरसा से फारबिसग

बाइक सवार आधा दर्जन अपराधियों ने यात्री बस को बनाया निशाना, फायरिंग कर यात्री से लूटा कैश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला छातापुर थानाक्षेत्र के रामपुर का है जहां सहरसा से फारबिसगंज जा रही एक बस को बाइक सवार छह अपराधियों ने निशाना बनाते हुए एक यात्री से लूटपाट की। बदमाशों ने बस यात्री से 95 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। 


घटना के संबंंध में बताया जाता है कि यदुवंशी कृष्ण रथ सहरसा से फारबिसगंज जा रही थी तभी छातापुर थाना क्षेत्र के रामपुर के पास बस को आधा दर्जन अपराधियों ने जबरन रुकवाया और उसमें सवार हो गये। बस में सवार फारबिसगंज के दवा व्यवसायी के कर्मचारी प्रमोद कुमार से लूटपाट करने लगे। 


अपराधियों ने इस दौरान प्रमोद से 95 हजार रुपये लूट लिया और मौके से नौ दो ग्यारह हो गये। दहशत फैलाने के लिए इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की। जिससे अफरा-तफरी मच गयी। पीड़ित ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता