ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा वर्षों से फरार इनामी बदमाश, Top20 अपराधियों में शुमार है कुख्यात वरुण

SUPAUL: सुपौल पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। त्रिवेणीगंज थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जिले के टॉप 20 अपराधकर्मियों की लिस्ट में शामिल 25 हजार के इनामी अपराधी को उसक

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा वर्षों से फरार इनामी बदमाश, Top20 अपराधियों में शुमार है कुख्यात वरुण
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। त्रिवेणीगंज थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जिले के टॉप 20 अपराधकर्मियों की लिस्ट में शामिल 25 हजार के इनामी अपराधी को उसके घर से गिरफ्तार किया है।


त्रिवेणीगंज एसएचओ रामसेवक रावत ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के आदर्श मोहल्ला वार्ड नम्बर 18 निवासी गोपाल साह के बेटे 22 वर्षीय वरुण साह उर्फ वरुण कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वरुण कुमार की तलाश पिछले कई वर्षों से पुलिस कर रही थी। इसके ऊपर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।


गिरफ्तार अपराधी के पास से एक लूट की बाइक भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ त्रिवेणीगंज थाना में लूट, छिनतई और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। सुपौल सहित आसपास के अन्य जिलों के थानों से जानकारी मंगाई जी रही है। वहीं पुलिस ने चोरी के एक मामले के अभियुक्त छोटू सरदार को भी थाना क्षेत्र के डपरखा वार्ड नम्बर 24 से गिरफ्तार किया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता