ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में शराबबंदी का हाल: दूसरे राज्यों से लगातार भेजी जा रही शराब की खेप, 70 लाख की शराब बरामद

SUPAUL: सुपौल में एक ट्रक शराब ज़ब्त किया गया है। जब्त शराब की कीमत 70 लाख बतायी जा रही है। निर्मली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ट्रक के तहखाने में शराब की बड़ी खेप दूसरे

बिहार में शराबबंदी का हाल: दूसरे राज्यों से लगातार भेजी जा रही शराब की खेप, 70 लाख की शराब बरामद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: सुपौल में एक ट्रक शराब ज़ब्त किया गया है। जब्त शराब की कीमत 70 लाख बतायी जा रही है। निर्मली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ट्रक के तहखाने में शराब की बड़ी खेप दूसरे राज्यों से लाई जा रही थी। तहख़ाने को गैस कटर से काटा गया और भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया। अब सवाल उठता है कि क्या बिहार में यही पूर्ण शराबबंदी है? 


बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद सुपौल में शराब की तस्करी जारी है, तस्करी के ख़िलाफ़ सुपौल में निर्मली थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।जहां ट्रक के तहखाने में 675 कार्टून शराब छुपा कर रखी हुई,जिसकी अनुमानित मूल्य करीब 70 लाख आंकी जा रही है।


दरअसल पोरबंदर से सिलचर को जोड़ने वाली ईस्ट वेस्ट कोरिडोर NH-57 पर निर्मली थाना क्षेत्र के हरियाही गांव के पास से पुलिस ने एक ट्रक शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। इसके साथ ही दिल्ली के रहने वाले ट्रक चालक को भी गिरफ़्तार कर लिया गया है। ख़ास बात यह कि ट्रक में शराब ऐसे छिपाकर लाई जा रही थी कि पुलिस अधिकारियों को भी कन्फ़र्म होने में क़रीब 2 घंटे लग गए।


ट्रक पर एयर फ़िल्टर नामक तहख़ाना बनाया गया था, जिसके अंदर शराब से भरी सैकड़ों कार्टन छिपाकर रखी गई थी और तहख़ाना ट्रक के साइज़ में मोटे परत वाले चदरे से निर्मित था। तहख़ाने को काटने के लिए पहले इलेक्ट्रिक कटर मंगवाया गया, लगभग 2 घंटे बाद भी जब तहख़ाने को काटने में सफलता नहीं मिली तो गैस कटर मंगवाने पड़े। 


तहख़ाने कटने के बाद उसमें शराब की बोतलों से भरी कार्टन मिले, जिसकी गिनती शुरू की गई जो कुल 675 कार्टन हुआ जिसकी अनुमानित मूल्य 70 लाख के करीब है। वहीं, पुलिस इस मामले में ज़ब्त ट्रक के काग़ज़ात और गिरफ़्तार चालक के आधार पर तस्करी के मुख्य सरग़ना तक पहुंचने में जुट गई है। निर्मली थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि चालक से पूछताछ जारी है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

बिहार में शराबबंदी का हाल: दूसरे राज्यों से लगातार भेजी जा रही शराब की खेप, 70 लाख की शराब बरामद

बिहार में शराबबंदी का हाल: दूसरे राज्यों से लगातार भेजी जा रही शराब की खेप, 70 लाख की शराब बरामद

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता