ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार: दो बहुओं ने सास के साथ की हैवानियत, हत्या के बाद प्राइवेट पार्ट में डाल दी लोहे की खंती; पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

SUPAUL: सुपौल में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। 50 वर्षीय महिला की हत्या का 24 घंटे के भीतर पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्याकांड को अंजाम देने

बिहार: दो बहुओं ने सास के साथ की हैवानियत, हत्या के बाद प्राइवेट पार्ट में डाल दी लोहे की खंती; पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SUPAUL: सुपौल में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। 50 वर्षीय महिला की हत्या का 24 घंटे के भीतर पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्याकांड को अंजाम देने वाली मृतका की दो बहुओं को गिरफ्तार किया है। दोनों बहूओं ने सास की प्रताड़ना से परेशान होकर उसकी हत्या की साजिश रच दी और मौका मिलते ही उसे मौत के घाट उतार दिया। सास की हत्या करने के बाद दोनों ने उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की खंती डाल दी थी।


दरअसल, जदिया पंचायत के फुलकहा गांव की रहने वासी गुलाब देवी की 28 मार्च को हत्या कर दी गई थी। हत्या को बहुत ही जघन्य तरीके से अंजाम दिया गया था। पुलिस ने इस केस को चुनौती के रूप में लेते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को गुलाब देवी की दो बहुओं पर शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने दोनों बहुओं को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। पहले तो दोनों पुलिस को घूमाती रहीं लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई दो दोनों ने सारी सच्चाई बयां कर दी।


दोनों बहूओं ने पुलिस के सामने जो खुलासा किया उसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। गुलाब देवी के बेटे कुंदन राम की पत्नी सुष्मिता और अमित राम की पत्नी संजू देवी ने पुलिस को बताया कि उनकी सास गुलाब देवी उन्हें हमेशा प्रताड़ित किया करती थी। जिसके बाद दोनों ने सास को रास्ते से हटाने के प्लान बनाया और बुधवार को गुलाब देवी के गले में रस्सी का फंदा डालकर उसकी जान ले ली।


सास की हत्या करने के बाद बाद दोनों ने घर में पड़े लोहे की खंती को गुलाब देवी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया। और शव को घर से ले जाकर नहर के पास स्थित मक्के के खेत में फेंक दिया। 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दोनों बहुओं के गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।