ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बिहार: मधेपुरा वार्ड पार्षद के दो बेटों की हत्या, घर से ससुराल जाने के लिए निकले थे दोनों भाई

SUPAUL: सुपौल में डबल मर्डर से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। दो सगे भाईयों की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है।&nbs

बिहार: मधेपुरा वार्ड पार्षद के दो बेटों की हत्या, घर से ससुराल जाने के लिए निकले थे दोनों भाई
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: सुपौल में डबल मर्डर से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। दो सगे भाईयों की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों मृतक मधेपुरा वार्ड 8 के पार्षद के पुत्र थे। दोनों की लाश सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बलवा डुमरिया के पास कोसी नदी से मिली। मृतक दोनों भाईयों में बड़े भाई मिट्ठू का ससुराल सुपौल के डुमरिया में था। देर रात मधेपुरा से चलकर अपने ससुराल के लिए निकले थे लेकिन जब वो देर रात तक ससुराल नहीं पहुंचे तब ससुरालवालों ने उसके परिजनों को फोन करना शुरू किया। 

इसके बाद पूरी रात दोनों परिवार एक दूसरे को फ़ोन कर रहे लेकिन दोनों के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली। सुबह कुछ लोगों ने बताया कि दो युवकों की लाश कोसी नदी में पड़ी हुई है। जहां पर दोनों भाईयों की लाश मिली है वही उसकी बाइक भी गिरी हुई थी।.जिसके बाद सुबह लोगों को घटना की जानकारी मिली। 

जिसके बाद परिजनों ने मधेपुरा वार्ड नंबर 8 के वार्ड पार्षद माला देवी के दोनों बेटे के रूप में मृतक की पहचान की। मृतक की माँ ने बताया कि उनका बेटा कल अपने डेढ माह के बेटे को ठंड का कपड़ा देने अपने ससुराल गया हुआ था। उन्होंने शाम होने के कारण यहां वापस आने से मना भी किया था लेकिन बेटे को देखने की ललक के कारण वो अपने भाई के साथ चला आया। 

हालांकि मृतक युवक की माँ वार्ड पार्षद माला देवी ने चुनावी रंजिश से भी इनकार नहीं किया है। उनका कहना है कि पुलिस अगर ठीक तरीके से जांच करे तो उनके दोनों बेटे की हत्यारे की गिरफ्तारी हो पाएगी। वही पुलिस इस मामले पर खुलकर बोलने से बच रही है। सदर एसडीपीओ इंद्र प्रकाश ने बताया कि जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। लेकिन पुलिस दोनों सगे भाईयों की मौत को संदेहास्पद मानकर जांच में जुटी है।

बिहार: मधेपुरा वार्ड पार्षद के दो बेटों की हत्या, घर से ससुराल जाने के लिए निकले थे दोनों भाई

बिहार: मधेपुरा वार्ड पार्षद के दो बेटों की हत्या, घर से ससुराल जाने के लिए निकले थे दोनों भाई

बिहार: मधेपुरा वार्ड पार्षद के दो बेटों की हत्या, घर से ससुराल जाने के लिए निकले थे दोनों भाई

बिहार: मधेपुरा वार्ड पार्षद के दो बेटों की हत्या, घर से ससुराल जाने के लिए निकले थे दोनों भाई

बिहार: मधेपुरा वार्ड पार्षद के दो बेटों की हत्या, घर से ससुराल जाने के लिए निकले थे दोनों भाई

बिहार: मधेपुरा वार्ड पार्षद के दो बेटों की हत्या, घर से ससुराल जाने के लिए निकले थे दोनों भाई

बिहार: मधेपुरा वार्ड पार्षद के दो बेटों की हत्या, घर से ससुराल जाने के लिए निकले थे दोनों भाई

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता