ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार : किराना दुकान और श्रृंगार हाउस से बिकती थी अंग्रेजी शराब, पुलिस ने छापेमारी कर बरामद किया

SUPAUL : शराबबंदी को लेकर को सदर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सदर थाना से महज कुछ दूरी पर शुक्रवार की देर संध्या महावीर चौक स्थित दो दुकानों से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब ब

बिहार : किराना दुकान और श्रृंगार हाउस से बिकती थी अंग्रेजी शराब, पुलिस ने छापेमारी कर बरामद किया
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SUPAUL : शराबबंदी को लेकर को सदर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सदर थाना से महज कुछ दूरी पर शुक्रवार की देर संध्या महावीर चौक स्थित दो दुकानों से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की है। उत्पाद विभाग और पुलिस के संयुक्त छापेमारी सबसे पहले स्थानीय राजा ठाकुर के किराना दुकान में की गई। दुकान और गोदाम से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।


इसके बाद पास ही में राजेश जैन की मुस्कान गिफ्ट कॉर्नर में भी छापेमारी अभियान चलाया गया यहां से भी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है। फिलहाल शराब की गिनती की जा रही है वहीं पुलिस ने महिला सहित दो लोगों को हिरासत में भी लिया है।


बताया जाता है यह तस्कर शराब के महंगे ब्रांड को लाकर सुपौल में कई शौकीनों को महंगे दामों पर बेचा करता था। लेकिन आज उत्पाद विभाग को इस बाबत सूचना मिली जिसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी एवं उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की तो बेड रूम में बॉक्स पलंग के नीचे एवं किचेन में छुपा कर रखे  80 .75 लीटर प्रीमियम  विदेशी शराब बरामद की गई .


छापेमारी अभियान को लेकर देखते ही देखते महावीर चौक में लोगों की भीड़ जमा हो गई। छापेमारी अभियान के दौरान एसडीएम मनीष कुमार, एसडीपीओ कुमार इंद्र प्रकाश,उत्पाद अधीक्षक लाला अजय सुमन सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि दो अलग अलग ठिकाने पर छापेमारी की गई जिसमें 12 कार्टून शराब की बरामदगी हुई एवं 1 महिला सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता