ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

लॉकडाउन में अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी को मारी गोली, 1.20 लाख रुपये लूटकर फरार

SUPAUL : बिहार में इन दिनों अपराधी लॉकडाउन में भी पूरी तरह आजाद हैं. आये दिन बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल जा रहे हैं. ताजा मामला सुपौल जिले का है, जहां अपराधिय

लॉकडाउन में अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी को मारी गोली, 1.20 लाख रुपये लूटकर फरार
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL : बिहार में इन दिनों अपराधी लॉकडाउन में भी पूरी तरह आजाद हैं. आये दिन बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल जा रहे हैं. ताजा मामला सुपौल जिले का है, जहां अपराधियों ने एक फाइनेंस कर्मी को गोली मार दी है. इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी 1.20 लाख रुपये भी लूटकर फरार हो गए. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र की है, जहां अपराधियों ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी एक लाख 20 हजार रूपये लूटकर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि मधुबनी जिले के गोठ टोला निवासी एक निजी फाईनेंस कंपनी का कर्मचारी छोटे ठाकुर ग्राहकों से बकाये रूपया वसूलने के बाद बाइक से गढ़िया से सिमरी जा रहा था.


रास्ता में जाने के क्रम में गढ़िया गांव के समीप गढ़िया- सिमरी पथ पर पूर्व से घात लगाये दो अपराधियों ने गोली मारकर उसे घायल कर दिया. इसके बाद अपराधी कर्मचारी के पास से थैले में रखे एक लाख 20 हजार रूपये लूटकर फरार हो गये.

टैग्स