ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

सुपौल में एक व्यक्ति का मर्डर, लॉकडाउन के दौरान बदमाशों ने मारी

SUPAUL : बिहार में कोरोना के साथ-साथ आपराधिक घटनाएं भी बड़ी तेजी से बढ़ रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सुपौल जिले से सामने आ रही है. जहां बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है.

सुपौल में एक व्यक्ति का मर्डर, लॉकडाउन के दौरान बदमाशों ने मारी
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL : बिहार में कोरोना के साथ-साथ आपराधिक घटनाएं भी बड़ी तेजी से बढ़ रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सुपौल जिले से सामने आ रही है. जहां बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने गोली मारकर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र की है, जहां अंदौली पंचायत के बैजनाथपुर गांव में अपराधियों ने एक शख्स की हत्या कर दी. मृतक की पहचान भागवत यादव के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि मृतक के भतीजे विवेक ने ही इस घटना को अंजाम दिया है. भागवत की पत्नी अमला देवी ने बताया कि उसके पति दरवाजे पर मवेशी बांधने के लिए पति खूंटा जमीन में गाड़ रहा था. इसी दौरान विवेक ने पति के ऊपर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई. 


इस संबंध में थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि दोनों सगे भाई हैं और दोनों में बासडीह बंटवारा को लेकर विवाद हुआ. इसमें उसके भतीजा विवेक ने गोली चला दी जिसमें भागवत की मौत हो गई. फिलहाल विवेक की मां को हिरासत में लिया गया है. इस मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRIYARANJAN SINGH

FirstBihar संवाददाता