ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

बिहार: दो शराबियों ने थानेदार को दी गंदी-गंदी गालियां, थाने में घुसकर पुलिसवालों को खूब पीटा

SUPAUL : बिहार में शराबबंदी होने के बावजूद भी पुलिस शराब की तस्करी रोकने में फेल है. ताजा मामला बिहार के सुपौल जिले का है, जहां दो शराबियों ने थाने में घुसकर जमकर उत्पात मचाया

बिहार: दो शराबियों ने थानेदार को दी गंदी-गंदी गालियां, थाने में घुसकर पुलिसवालों को खूब पीटा
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL : बिहार में शराबबंदी होने के बावजूद भी पुलिस शराब की तस्करी रोकने में फेल है. ताजा मामला बिहार के सुपौल जिले का है, जहां दो शराबियों ने थाने में घुसकर जमकर उत्पात मचाया और पुलिसवालों के साथ मारपीट भी की. पियक्कड़ों ने थानेदार को गंदी-गंदी गालियां भी दी. 


घटना सुपौल जिले के करजाईन थाना का है, जहां शराब के नशे में थाने के कैंपस में घुसकर दो शराबियों ने जमकर उत्पात मचाया. करजाईन के थानेदार संजीव कुमार ने बताया कि शराब के नशे में दो युवक थाने में घुसकर गाली-गलौज करने लगे. जब दोनों को मना किया गया तो वे पुलिसवालों से उलझ गए और उनके साथ मारपीट करने लगे. 


थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने आगे बताया कि दोनों शराबियों के हमले के कारण सिपाही संजीत कुमार और चौकीदार सदानंद पासवान चोटिल हो गए हैं. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवकों की पहचान रतनपुर थाना क्षेत्र के ढाढा वार्ड नंबर 5 के रहने वाले रूपक ङ्क्षसह और सहरसा जिला के बिहरा थाना क्षेत्र के पंचगछिया वार्ड नंबर 13 के रहने वाले राजू कुमार ङ्क्षसह के रूप में की गई है.


पुलिस के मुताबिक जब दोनों युवकों को पकड़ा गया तो उनके मुंह से शराब की दुर्गन्ध आ रही थी.  ब्रेथ एनलाइजर से जांच की गई तो दोनों युवकों द्वारा शराब के पूर्ण सेवन की पुष्टि हुई. पुलिस ने शराब पीकर मारपीट और धक्का-मुक्की करने के आरोप में दोनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता