ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद, क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद, क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलब

सुपौल में अपराधियों ने एमआर को मारी दो गोली, वारदात की छानबीन में जुटी पुलिस

SUPAUL : बिहार के सुपौल में बेखौफ बदमाशों ने एक एमआर को दो गोली मार दी है. गोली लगने के कारण एमआर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. उसे आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल मे

सुपौल में अपराधियों ने एमआर को मारी दो गोली, वारदात की छानबीन में जुटी पुलिस
First Bihar
3 मिनट

SUPAUL : बिहार के सुपौल में बेखौफ बदमाशों ने एक एमआर को दो गोली मार दी है. गोली लगने के कारण एमआर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. उसे आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. लूटपाट की नीयत से इस वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है. सुपौल पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र की है. भूड़ा गांव के समीप पिपरा त्रिवेणीगंज मार्ग के एनएच 327 पर देर रात बाइक सवार हथियार लैश अपराधियों लूट की नीयत से एमआर गौरीशंकर सिंह पर जानलेवा हमला किया. बाइक नहीं रोकने पर बदमाशों ने उसे दो दो गोली मार दी. जख्मी हालत में एमआर ने किसी तरह दूसरे के घर में छिपकर अपनी जान बचाई.


सुपौल में अपराधियों ने एमआर को मारी दो गोली, वारदात की छानबीन में जुटी पुलिस


जख्मी एमआर गौरीशंकर सिंह ने बताया कि छातापुर से सुपौल अपनी बाइक से जा रहे थे.कि भूड़ा गाँव के समीप एनएच 327ई पर अपराधियों ने पीछे ओवरटेक कर बाइक रोकने की कोशिश की. मेरे द्वारा बाइक नहीं रोकने पर पहले तो अपराधियों ने मेरे पैर में गोली मारी. उसके बाद भी जब हम अपनी बाइक नहीं रोके तो अपराधियों ने दूसरी गोली मेरे कमर पर मारी. तब तक आगे बस्ती आ गया और मैंने सड़क किनारे स्थित एक घर में छिपकर अपनी जान बचाई. 


घटना की जानकारी मिलते ही त्रिवेणीगंज पुलिस मौके पर पहुँच घायल व्यक्ति को अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज लेकर पहुँचे, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. जख्मी गौरीशंकर सिंह अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के जयनगर वार्ड नम्बर 4 निवासी परसुराम सिंह का 35 वर्षीय पुत्र है, जो लीफोर्ड हेल्थ केयर मेडिकल कंपनी में एमआर का काम करते हैं. देर रात छातापुर,जदिया आदि जगहों से कलेक्शन कर वापस सुपौल जा रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार दो हथियार लेश अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता