ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार : ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया हत्याकांड का आरोपी, लोगों ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

SUPAUL : सुपौल के सदर थाना क्षेत्र स्थित घोरयारी में गुरुवार को हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक के परिजन

बिहार :  ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया हत्याकांड का आरोपी, लोगों ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL : सुपौल के सदर थाना क्षेत्र स्थित घोरयारी में गुरुवार को हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक के परिजनों को सूचना मिली थी कि हत्या का आरोपी अपने घर में ही छुपा हुआ है। जिसके बाद परिजन और ग्रामीण आरोपी के घर पहुंचे और उसे धर दबोचा।


आक्रोशित लोगों ने पहले तो आरोपी की जमकर पिटाई कर दी और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घायल आरोपी बादशाह को पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी कई संगीन मामलों में पहले भी जेल जा चुका है और नशे का कारोबार करता है।


पूरे मामले पर सदर डीएसपी कुमार इंद्रप्रकाश ने बताया कि आरोपी को स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस के सुपुर्द किया गया है। हत्या मामले में सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है। फिलहाल पीड़ित पक्ष की तरफ से आवेदन नहीं मिला है। मृतक के परिजनों द्वारा थाने में आवेदन देने पर मामले की जांच की जाएगी।


गौरतलब है कि गुरुवार की देर रात सदर थाना के घोरयारी मुहल्ले में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप मृतक के चचेरे भाई बादशाह पर लगा था। जिसने नशे की हालत में चचेरे भाई को चाकू मार दिया था। मृतक युवक और आरोपी बादशाह दोनों साथ ही रहा करते थे। गुरुवार की रात किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था और बादशाह ने चचेरे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी थी।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता