ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहार: घर से लापता युवक की बेरहमी से हत्या, नहर में शव मिलने से इलाके में सनसनी

SUPAUL: सुपौल में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जदिया थाना क्षेत्र के फसिया कोठी वार्ड संख्या 3 स्थित नहर से एक 30 वर्षीय युवक का सिर कुचला हुआ शव मिलने से इलाके में स

बिहार: घर से लापता युवक की बेरहमी से हत्या, नहर में शव मिलने से इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जदिया थाना क्षेत्र के फसिया कोठी वार्ड संख्या 3 स्थित नहर से एक 30 वर्षीय युवक का सिर कुचला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मृतक की पहचान, मधेपुरा के श्रीनगर थाना क्षेत्र के मो. सिराजुद्दीन के 30 वर्षीय बेटे मो.सद्दाम के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों का कहना है कि सद्दाम मंगलवार की शाम करीब 4 बजे घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। सोशल मीडिया के माध्यम से सद्दाम का शव मिलने की जानकारी मिली। परिजनों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने सद्दाम की हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंक दिया है।


 घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल पर पहुंचे त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपीन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी बिंदूओं पर बारिकी से जांच की जा रही है और हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता