ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

बिहार : घर में सो रहा था युवक, अपराधियों ने गोली मार कर दी हत्या, परिजनों में कोहराम

SUPAUL : सुपौल में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना किशनपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव की है। यहां सोमवार की देर रात बदमाशों ने घर में सो रहे युवक को गो

बिहार : घर में सो रहा था युवक, अपराधियों ने गोली मार कर दी हत्या, परिजनों में कोहराम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL : सुपौल में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना किशनपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव की है। यहां सोमवार की देर रात बदमाशों ने घर में सो रहे युवक को गोली मार दी। आनन-फानन में परिजन युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक की पहचान रतनपुरा गांव निवासी शिवचंद्र कामत के पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम मृतक चंदन कुमार के चाचा और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मौके पर मौजूद चंदन ने इसका विरोध किया तो आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी देकर चले गए।


देर रात आरोपियों ने घर में घुसकर सोए हुए अवस्था में चंदन को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुन परिजनों में हड़कंप मच गया। कमरे में खून से लथपथ अचेत पड़े चंदन को परिजन सुपौल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


पूरे मामले पर सुपौल डीएसपी कुमार इंद्रप्रकाश ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस ने हत्याकांड का जल्द ही खुलासा कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता