ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार: घर के तहखाने में चल रहा था अवैध हथियार बनाने का कारोबार, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

SUPAUL: सुपौल पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जदिया थाना क्षेत्र के महर्रमपुर में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस ने दर्जनों अर्धनिर्मित

बिहार: घर के तहखाने में चल रहा था अवैध हथियार बनाने का कारोबार, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जदिया थाना क्षेत्र के महर्रमपुर में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस ने दर्जनों अर्धनिर्मित पिस्टल, गोली समेत अवैध लोडेड देसी पिस्तौल को बरामद किया है।


सुपौल एसपी शैशव यादव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जदिया थाना क्षेत्र के महर्रमपुर वार्ड संख्या 15 निवासी फसिउर रहमान का बेटा अरशे आलम अपने अन्य सहयोगी के साथ मिलकर अवैध हथियार का निर्माण और बिक्री का कारोबार कर रहा है। सूचना के आधार पर त्रिवेणीगंज अंचल पुलिस निरीक्षक सत्यनारायण राय के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने अरशे आलम की घर की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की।


छापेमारी के दौरान आरोपी अरशे आलम के घर के अंडरग्राउंड कमरे से 7.65 mm के अर्द्धनिर्मित पिस्टल सेट, 20 पीस 7.65 mm पिस्टल का अर्द्धनिर्मित बैरल, 12 बोर की कंट्री मेड दोनाली बंदूक एक पीस,  एक बिन्डोलिया से 12 बोर का ग्यारह कारतूस बरामद हुआ। वहीं एक 7.65 mm लोडेड देसी पिस्टल, एक 7.65 mm की गोली, 7.65 mm के 6 जिन्दा कारतूस एवं 7.65 mm का एक पिस्टल का खाली मैगजीन बरामद हुआ है। इसके साथ ही भारी मात्रा में अवैध हथियार बनाने की सामग्री भी पुलिस ने जब्त की है।


एसपी शैशव यादव ने बताया कि कांड का अनुसंधान किया जा रहा है। जानकारी मिल रही है कि 6 महीने से यह कारोबार चल रहा था। सभी बिंदूओं पर जांच चल रही है अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन छापेमारी की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता