ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार: 10वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, हत्या की आशंका

SUPAUL: सुपौल में 10वीं की एक छात्र में अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार किराए पर कमरा लेकर रहता है। इस घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया है। घटना त्रिवेणीगंज था

बिहार: 10वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल में 10वीं की एक छात्र में अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार किराए पर कमरा लेकर रहता है। इस घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया है। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बाजार स्थित खट्टर चौक के पास की है।


मृतक छात्र की पहचान कुशहा पंचायत के हरिहरपट्टी वार्ड नंबर 15 निवासी कामेश यादव के 15 वर्षीय बेटे निरंजन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कामेश यादव बुधवार शाम कुछ सामान खरीदने त्रिवेणीगंज बाजार गए हुए थे। सामान खरीदकर वापस घर लौटने के दौरान जब वह अपने बेटे से मुलाकात करने खट्टर चौक स्थित कमरे पर गए तो मकान मालिक ने बताया कि आज निरंजन पढ़ने नहीं गया है।


पिता ने जब बेटे से पूछा कि वह पढ़ने क्यों नहीं गया तो उसने बताया कि उसे नींद आ गई थी। इसके बाद पिता वापस घऱ लौट गए। घर लौटने पर देर रात मकान मालिक ने फोन किया कि निरंजन की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने निरंजन की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।


उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। एसडीपीओ विपिन कुमार ने बताया कि एक लड़के के सुसाइड किया है।  परिजनों का बयान दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता