ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार: चाचा को बचाने गए भतीजे की बेरहमी से हत्या, जमीनी विवाद में पीट-पीटकर ले ली जान

SUPAUL: सुपौल में जमीनी विवाद को लेकर एक 11 साल के बच्चे बेरहमी से हत्या कर दी गई। दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में बच्चे को लाठी डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया जबकि

बिहार: चाचा को बचाने गए भतीजे की बेरहमी से हत्या, जमीनी विवाद में पीट-पीटकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल में जमीनी विवाद को लेकर एक 11 साल के बच्चे बेरहमी से हत्या कर दी गई। दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में बच्चे को लाठी डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना किशुनगंज थाना क्षेत्र के सुखासन पंचायत के वार्ड संख्या 11 की है।


जानकारी के मुताबिक राजेन्द्र साह और विलास साह के बीच लंबे दिनों से जमीन का विवाद चल रहा था। शुक्रवार की दोपहर उसी विवाद को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान आरोपियों ने राजेंद्र साह के भाई बद्री साह के आंख में मिर्ची पाउडर डाल दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई करने लगे। जिसके बाद राजेंद्र साह का 11 साल का बेटा चंदन बीच बचाव करने लगा तो बदमाशों ने उसे बुरी तरह से घायल कर दिया।


घायल चंदन को परिजन अस्पताल लेकर भागे लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।