ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

बिहार : बंधन बैंक के कर्मी से 10 लाख की लूट, कार पर फायरिंग कर रुपए ले भागे बदमाश

SUPAUL : बिहार में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला सुपौल से सामने आया है। जहां बदमाशों ने बंधन बैंक के एक कर्मी से हथियार के बल कर क

बिहार : बंधन बैंक के कर्मी से 10 लाख की लूट, कार पर फायरिंग कर रुपए ले भागे बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL : बिहार में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला सुपौल से सामने आया है। जहां बदमाशों ने बंधन बैंक के एक कर्मी से हथियार के बल कर करीब 10 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना भीमपुर थानाक्षेत्र के केवला वार्ड- दो स्थित रेलवे ढ़ाला के पास की है। सोमवार की देर शाम बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।


जानकारी के मुताबिक, बंधन बैंक के कर्मचारी संदीप कुमार सोमवार की शाम अपने सहयोगियों के साथ बसंतपुर जीबी मुख्य शाखा से पैसे लेकर प्रतापगंज जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे ढाला के पास बदमाशों ने उनकी कार को रुकने का इशारा किया। कार नहीं रोकने पर बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग कर दी। जिससे ड्राइवर ने कार को रोक दिया। इसके बाद बदमाशों ने कार का दरवाजा खुलवाया और 9.95 लाख रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।


सरेआम 10 लाख रुपए की लूट की इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि दो बाइक पर सवार होकर आए पांच बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।