ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बिहार : बेटा-बहू के साथ मिलकर पत्नी ने किया पति का मर्डर, घर में ही दफनाई लाश

SUPAUL : सुपौल जिले में बेटे-बहु के साथ मिलकर एक पत्नी द्वारा अपने पति की हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना के बाद पत्नी ने अपने पति के शव को घर में ही गड्ढा खो

बिहार : बेटा-बहू के साथ मिलकर पत्नी ने किया पति का मर्डर, घर में ही दफनाई लाश
First Bihar
3 मिनट

SUPAUL : सुपौल जिले में बेटे-बहु के साथ मिलकर एक पत्नी द्वारा अपने पति की हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना के बाद पत्नी ने अपने पति के शव को घर में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया. मामले का खुलासा तब हुआ जब ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की.


घटना जिले के तुलापट्टी पंचायत के परसा गांव वार्ड नंबर 8 की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, बेटे और बहू के साथ मिलकर पत्नी ने अपने 60 वर्षीय पति की हत्या कर दी और शव को घर में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया. वृद्ध को नहीं देखने पर ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन की तो पत्नी ने बताया कि पति मोहम्मद कुर्बान बेटे के साथ जयपुर इलाज कराने गए हैं. ग्रामीणों ने जयपुर खोलकर कुर्बान के भतीजे मोहम्मद इस्लाम से फ़ोन कर उससे बात कराने को कहा लेकिन उसने बताया कि वह यहां नहीं है.


इसके बाद ग्रामीणों ने कुर्बान की पत्नी जुबैदा खातून से बात की, जिससे उन्हें शक हुआ. गांव के लोगों ने घर का ताला खोलने को कहा लेकिन जुबैदा चाबी नहीं होने की बात बोल कर बात से मुकर गई. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी थानाध्यक्ष को दी.


थाना अध्यक्ष सुमन कुमार मौके पर पहुंचे और घर की तलाशी ली. घर में गड्ढा देखकर शक हुआ. इसके बाद गड्ढे को खुलवाया गया जिसमें कुर्बान का शव मिला. इस संबंध में थाना अध्यक्ष सुमन ने बताया कि कुर्बान की हत्या बीते 14 जून को करने के बाद शव को घर नहीं दफना दिया गया था. पुलिस ने आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य बिन्दुओं पर  तलाशी की जा रही है.


वहीं पुलिस की पूछताछ में जुबैदा खातून ने हत्या की बात स्वीकार की. उसने बताया कि उसके पति 3 साल से बीमार चल रहे थे. इलाज नहीं करा पाने के कारण उनकी हत्या कर दी गई. इस मामले में मृतक के भाई नूर मोहम्मद ने आवेदन दिया है. आवेदन में उन्होंने बताया है कि बेटे मोहम्मद मतीन, बहू अजमेरी खातून, समधी मोहम्मद नसीर अंसारी और उनके पुत्र मोहम्मद जाकिर ने हत्या कर शव को दफना दिया. फिलहाल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.