ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बहन को हॉस्पिटल में भर्ती कराकर लौट रहे भाई की हत्या, घर में मचा कोहराम

SUPAUL : बिहार में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. आये दिन किसी न किसी बड़ी घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो जा रहे हैं और पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लग पा रही है. ताजा म

बहन को हॉस्पिटल में भर्ती कराकर लौट रहे भाई की हत्या, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL : बिहार में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. आये दिन किसी न किसी बड़ी घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो जा रहे हैं और पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लग पा रही है. ताजा मामला सुपौल जिले से सामने आ रहा है जहां हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. 


मृतक की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के भूरा का रहने वाले पप्पू के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि पप्पू बहन की तबीयत खराब होने पर उन्हें जिला मुख्यालय में डॉक्टर के पास भर्ती करा वापस लौट रहे थे तभी अपराधियों ने  सदर थाना क्षेत्र के बगही चौक के पास उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. गोली की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई. 


इधर मामले की सूचना पुलिस को दी गई है जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल हत्या किस कारण से की गई है इस बात का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है. वहीं लोगों ने लूटपाट के चलते मर्डर होने की आशंका जताई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता