ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

सुपौल में उप मुखिया पति की हत्या, दहला प्रतापगंज का परमानंदपुर गांव

SUPAUL : सुपौल से बड़ी खबर आ रही है। उप मुखिया पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।उप मुखिया पति काी सिर कटी लाश मिली है। सुपौल के प्रतापगंज में लगातार हो रही हत्या से दहशत

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SUPAUL : सुपौल से बड़ी खबर आ रही है। उप मुखिया पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।उप मुखिया पति काी सिर कटी लाश मिली है। सुपौल के प्रतापगंज में लगातार हो रही हत्या से दहशत  का माहौल है।


जिले के प्रतापगंज का परमानंदपुर गांव हत्या से दहल गया है। परमानंदपुर गांव की उप मुखिया के पति शंकर सिंह की हत्या कर दी गयी है। अपराधियों ने निर्मम तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। शंकर सिंह की हत्या धारदार हथियार से कर दी गयी।जिनकी लाश करजाइन थाना इलाके के शिवनगर पलार पर मिली। जैसे ही उपमुखिया पति के लाश मिलने की जानकारी लोगों को मिली आस पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।


मौके पर पहुंची करजाइन थाना और प्रतापगंज थाने की पुलिस जांच में जुट गई है और लाश से गायब सिर की तलाश की जा रही है।मामले की गंभीरता को देखते हुए वीरपुर डीएसपी रामानंद कौशल भी घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है।


बताया गया कि मृतक रात को ग्यारह बजे तक घर पर देखा गया था।लेकिन सुबह जब घर वालो ने उन्हें घर में नहीं पाया तो छानबीन शुरू कर दी।  लेकिन इसी बीच घर से दो किलोमीटर दूर एक मूंग के खेत मे सिर कटा धड़ मिला।


बता दें  कि पिछले एक महीने में प्रतापगंज थाना क्षेत्र में पांच हत्या हुई है जिससे लोग दहशत में  है। फिलहाल गायब सिर की तलाश पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।इधर एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान कर रही है।जल्द ही इस कांड का भी उद्भेदन किया जाएगा।


टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRIYARANJAN SINGH

FirstBihar संवाददाता