ब्रेकिंग
पटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनापटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूना

कारोबारी की पत्नी का मर्डर, अपराधियों ने सिर में मारी गोली

SUPAUL : सुपौल में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि घर में घुसकर मर्डर की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जिले के त्रिवेणीगंज थाना इलाके के मेला रोड की है. जहां अज्ञात अपराधियों ने घर म

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SUPAUL : सुपौल में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि घर में घुसकर मर्डर की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जिले के त्रिवेणीगंज थाना इलाके के मेला रोड की है. जहां अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या कर ली. 

मृतक की पहचान किराना व्यवसायी सुरेश चौधरी की 35 साल की पत्नी के रुप में की गई है.  मृतक के पति सुरेश चौधरी ने बताया कि हर दिन की तरह बुधवार की सुबह चार बजे जागने के बाद बाथरूम चला गया था. तभी गोली चलने की आवाज आई, बाहर  निकला तो देखा कि मेरी पत्नी खून से लथपथ बेड पर पड़ी हुई है. घर का दरवाजा खुला हुआ था.

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची  पुलिस ने गंभीर रुप से घायल महिला को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाई, जहां डॉक्टरों ने  नाजुक स्थिति को देखते हुए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. इलाज के लिए ले जाने के दौरान ही रास्ते में महिला की मौत हो गई.  त्रिवेणीगंज पुलिस ने बताया कि सोई अवस्था में 35 वर्षीय महिला की सिर में  गोली मार कर हत्या कर दी गई. है. मृतका के पति ने पुलिस को लिखित जानकारी देते हुए बताया कि हमें किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, अज्ञात अपराधियों ने मेरी पत्नी की गोलीमार कर हत्या कर दी है. मृतक महिला को दो बच्चे हैं. एक 8 साल का लड़का और एक 13 साल की लड़की है जो घटना के समय सोए हुए थे.


रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Priya Ranjan Singh

FirstBihar संवाददाता