ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के स्वागत में बिहटा में बना आलीशान घर, होने वाली सास बोलीं- बहू नहीं, बेटी बनाकर रखूंगी✦Vande Bharat Sleeper Train: टिकट का प्रिंटआउट नहीं है तो भी कर सकेंगे सफर? मोबाइल बंद होने पर क्या दिखाना होगा, जानिए रेलवे का पूरा नियम✦अरविंद केजरीवाल और बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे 7 करोड़ रुपये✦सरकारी खजाने को चूना...चालान बकाया फिर भी NOC जारी ! सिर्फ पटना DTO में ऐसा खेल हुआ या दूसरे जिले में भी? सवालों के घेरे में परिवहन कार्यालय और NIC...✦Bihar News : अंतिम संस्कार के बाद नदी में नहाने गया युवक, गहरे पानी में डूबने से मौत; सीतामढ़ी में परिवार में मचा कोहराम✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के स्वागत में बिहटा में बना आलीशान घर, होने वाली सास बोलीं- बहू नहीं, बेटी बनाकर रखूंगी✦Vande Bharat Sleeper Train: टिकट का प्रिंटआउट नहीं है तो भी कर सकेंगे सफर? मोबाइल बंद होने पर क्या दिखाना होगा, जानिए रेलवे का पूरा नियम✦अरविंद केजरीवाल और बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे 7 करोड़ रुपये✦सरकारी खजाने को चूना...चालान बकाया फिर भी NOC जारी ! सिर्फ पटना DTO में ऐसा खेल हुआ या दूसरे जिले में भी? सवालों के घेरे में परिवहन कार्यालय और NIC...✦Bihar News : अंतिम संस्कार के बाद नदी में नहाने गया युवक, गहरे पानी में डूबने से मौत; सीतामढ़ी में परिवार में मचा कोहराम

सुपौल में कारोबारी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

SUPAUL : बड़ी खबर सुपौल से है, जहां अपराधी बेखौफ होकर आए दिन बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जिले के जदिया थाना इलाके के फुलकाहा की है, जहां अपराधियों ने आलू-प्याज के थोक कारोबारी को गो

सुपौल में कारोबारी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
Anamika
2 मिनट

SUPAUL : बड़ी खबर सुपौल से है, जहां अपराधी बेखौफ होकर आए दिन बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जिले के जदिया थाना इलाके के फुलकाहा की है, जहां अपराधियों ने आलू-प्याज के थोक कारोबारी को गोली मार दी. 

गोली कारोबारी के कनपटी में लगी और वह गिर पड़ा. कारोबारी को गिरते देख अपराधियों ने समझा की उनकी मौत हो गई है औऱ वे वहां से फरार हो गए. घायल कारोबारी की पहचान 32 साल के मो.इब्राहिम के रुप में की गई है. 

मो. इब्राहिम गुरुवार की देर रात बाइक  से फुलकाहा वार्ड नम्बर 17स्थित अपने घर जा रहे थे, तभी   घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने उसे गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर आए आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने कारोबारी को  त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां गंभीर हालत को देखते हुए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है. वहीं पुलिस ने बताया कि आपसी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.