ब्रेकिंग
अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..

सुधा बूथ संचालक मर्डर केस, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

PATNA : पटना सिटी के आलमगंज थाना इलाके में सुधा डेयरी के बूथ संचालक के विनय तिवारी की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। गुरुवार की सुबह सवेरे विनय तिवारी की गोल

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पटना सिटी के आलमगंज थाना इलाके में सुधा डेयरी के बूथ संचालक के विनय तिवारी की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। गुरुवार की सुबह सवेरे विनय तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सौ रुपये  के चेंज के विवाद में 3 अपराधियों ने विनय तिवारी की हत्या कर दी। 


पटना पुलिस ने हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है इसमें मुख्य आरोपी मोहम्मद अरशद भी शामिल है। पुलिस को इन अपराधियों के पास से तीन देसी कट्टा और कई खोखे भी मिले हैं। पुलिस के मुताबिक मोहम्मद अरशद और उसके साथी मनी का क्राइम रिकॉर्ड रहा है। पुलिसिया पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। 


मोहम्मद अरशद ने पुलिस के सामने इस बात को कबूल किया है कि विनय तिवारी के साथ उसका विवाद हुआ था। सौ रुपये के चेंज को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी जिसके बाद उसने विनय तिवारी को गोली मार दी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता