ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईBihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

एसटीएफ टीम को मिली बड़ी कामयाबी, बेगूसराय से तीन कुख्यात अपराधियों को लोडेड पिस्टल के साथ दबोचा

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की कोशिश में पुलिस जुटी हुई है. इसी कड़ी में एसटीएफ टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. एसटीएफ टीम ने बेगूसराय से तीन कुख्यात अपराधि

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की कोशिश में पुलिस जुटी हुई है. इसी कड़ी में एसटीएफ टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. एसटीएफ टीम ने बेगूसराय से तीन कुख्यात अपराधियों को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस को इन तीनों कुख्यात अपराधियों की कई दिनों से तलाश थी. 


एसटीएफ टीम को मिली इस बड़ी कामयाबी के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम को कई दिनों से इन तीनों अपराधियों की तलाश थी. गिरफ्तार अपराधियों के पीछे कई दिनों से टीम लगी हुई थी. लगातार इनके ऊपर नजर बनाया जा रहा था. अधिकारी ने बताया कि फातेहा गांव के रहने वाले मोहम्मद मोख्तार के बेटे और कुख्यात क्रिमिनल मोहम्मद मेहबूब विक्रम उर्फ कंगारू को टीम ने मुफ्फसिल थाना इलाके के नागदह गांव से गिरफ्तार किया. 


एसटीएफ अधिकारी ने आगे बताते हुए कहा कि मुफ्फसिल थाना इलाके के सिंघोल आउट पोस्ट से दो अन्य कुख्यात अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया. टीम ने मुफ्फसिल थाना इलाके के नागदह रहने वाले रामपुकार महतो के बेटे मिथलेश कुमार उर्फ़ बंटी और चंद्रशेखर राम के बेटे शतुघ्न कुमार को गिरफ्तार किया गया. दोनों एक ही गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं. जहां से पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया. गिरफ्त अपराधियों के पास से तीन लोडेड पिस्टल भी बरामद किया गया. 


टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता