ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: बिहार STF का पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन, एक लाख के इनामी बदमाश को छापेमारी कर दबोचा

Bihar Crime News: बिहार एसटीएफ की टीम ने पश्चिम बंगाल में बड़ा ऑपरेशन चलाया. एसटीएफ की टीम ने छापेमारी कर एक लाख के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है.

Bihar Crime News
इनामी बदमाश गिरफ्तार
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: दो दर्जन से भी अधिक आपराधिक मामलों के आरोपी और मुंगेर के टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट में शुमार एक लाख के इनामी कुख्यात अपराधी पवन मंडल को एसटीएफ जमालपुर की टीम ने पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से गिरफ्तार किया है। शातिर बदमाश पिछले चार साल से फरार चल रहा था।


जानकारी के अनुसार, जमालपुर एसटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि मुंगेर का दुर्दांत अपराधी पवन मंडल पश्चिम बंगाल के मेदनी खड़गपुर थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है। पुख्ता सूचना होने के कारण एसटीएफ की टीम पश्चिम बंगाल पहुंची और वहां की स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाकर एक घर से पवन मंडल को गिरफ्तार किया। 


इस मामले में मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पुलिस के लिए पवन मंडल की गिरफ्तारी एक चैलेंज बन चुका था। उसके ऊपर जिले में दोहरे हत्या कांड सहित 25 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। पवन मंडल जिले का टॉप टेन अपराधियों में से एक है। उस पर सरकार ने एक लाख का इनाम भी रखा था। उसकी गिरफ्तारी से जिले में अन्य कई अपराधिक घटना से पर्दा उठ सकता है। 


एसपी ने बताया कि पवन मंडल कुछ दिन पहले हुए दोहरे हत्याकांड का भी मुख्य आरोपी है। उन्होंने ने कहा कि यह मुख्य रूप से हत्या, लूट, रंगदारी के घटनाओं में इसकी संलिप्तता रही है और वह इससे पूर्व भी जेल का चुका है। साल 2022 से ही वह फरार चल रहा था और अपने परिवार के साथ पश्चिम बंगाल के मेदनी खड़गपुर में नाम बदल कर रह रहा था।