ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

SSP ने थानेदार को किया सस्पेंड, लॉकअप में आरोपी को पीट रहा था, वीडियो वायरल होने के बाद लिया कड़ा एक्शन

DARBHANGA : दरभंगा जिले के जमालपुर थानाध्यक्ष तारिक अहमद अंसारी को एसएसपी बाबू राम ने लाइन हाजिर कर दिया है. दरअसल, थाने में अपहरण के आरोपियों की पिटाई करते हुए थानाध्यक्ष का एक वी

SSP ने थानेदार को किया सस्पेंड, लॉकअप में आरोपी को पीट रहा था, वीडियो वायरल होने के बाद लिया कड़ा एक्शन
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : दरभंगा जिले के जमालपुर थानाध्यक्ष तारिक अहमद अंसारी को एसएसपी बाबू राम ने लाइन हाजिर कर दिया है. दरअसल, थाने में अपहरण के आरोपियों की पिटाई करते हुए थानाध्यक्ष का एक वीडियो वायरल हो रहा था. इस वीडियो के सामने आने के बाद एसएसपी ने यह कार्रवाई की है. 


मामला जमालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां एक नाबालिग लड़की अपनी चचेरी बहन के साथ खेतों में साग तोड़ रही थी. इसी दौरान तीन की संख्या में युवक पहुंचे और लड़की को स्कॉर्पियो में बैठाकर भाग निकले. लड़की की चचेरी बहन ने इस घटना के बाद शोर मचाना शुरू कर दिया. इसके बाद आसपास के लोग इकठ्ठे हो गए और किडनैपर्स को तीन किमी दूर बड़गांव ओपी क्षेत्र से पकड़ लिया. उसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया. तीनों लड़के सहरसा जिले के रहनेवाले हैं. इसके बाद जमालपुर थानाध्यक्ष तारिक अहमद अंसारी तीनों लड़कों को थाने ले गए. 


थानाध्यक्ष पर आरोप है कि थाने में उन्होंने तीनों आरोपियों के साथ मारपीट और गाली-गलौज किया है. इस घटना का वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया. जब ये वीडियो दरभंगा एसएसपी बाबू राम तक पहुंचा तो उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष तारिक अहमद अंसारी को लाइन हाजिर कर दिया और मामले की जांच की जिम्मेवारी बिरौल एसडीपीओ दिलीप कुमार झा को सौंपी है. एसएसपी बाबू राम ने थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर करने की पुष्टि की है.  

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Prashant

FirstBihar संवाददाता