ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

SSB और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 100 KG गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

SITAMARHI: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है जिसके कारण गांजे की मांग बढ़ गयी है। आए दिन भारी मात्रा में गांजा बरामद किया जा रहा है। इस बार सीतामढ़ी में गांजा मिला है। SSB और जिला प

SSB और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 100 KG गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है जिसके कारण गांजे की मांग बढ़ गयी है। आए दिन भारी मात्रा में गांजा बरामद किया जा रहा है। इस बार सीतामढ़ी में गांजा मिला है। SSB और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50 लाख का गांजा बरामद हुआ है। 100 किलो गांजे के साथ एक महिला तस्कर पकड़ी गयी है लेकिन पुलिस को देख महिला का पति मौके से फरार हो गया है।


मिली जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी भूसे में छुपाकर रखी गई 100 किलो गांजे के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत अंतर्राष्टीय बाजार में 50 लाख आकी गई है। सीतामढ़ी पुलिस और एसएसबी के द्वारा की गई संयुक्त रेड में भूसे में छुपाकर रखे गांजा को बरामद किया है। 


सोनबरसा थाना क्षेत्र के इंदरवा गांव में पुलिस ने एसएसबी के साथ गुप्त सूचना के आधार पर रेड कर महिला को 100 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। महिला तस्कर का नाम रामकली देवी है। बताया जा रहा है कि रामकली अपने पति के साथ मिलकर पड़ोसी देश नेपाल से बड़े पैमाने पर गांजा की तस्करी कर अपने घर में छुपा कर रखी थी। 


अवैध रूप से गांजा का कारोबार को संचालन किया जा रहा था। वही100 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार महिला तस्कर का पति किशोरी राय पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस गिरफ्तार महिला तस्कर से सघन पूछताछ कर रही है। वही इस मामले को लेकर सोनबरसा थाना में केस भी दर्ज किया गया है। फरार महिला तस्कर के पति किशोरी राय के गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH

FirstBihar संवाददाता