ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

स्प्रे छिड़ककर चोरों ने पहले किया बेहोश, फिर उड़ाए लाखों के सामान

NALANDA: चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए चोर नए नए तरीके अपना रहे हैं। ताजा मामला बिहार थाना क्षेत्र के रामपुर बैगनाबाद मोहल्ले की है जहां चोरों ने एक शिक्षक के घर पर हमला ब

स्प्रे छिड़ककर चोरों ने पहले किया बेहोश, फिर उड़ाए लाखों के सामान
Santosh Singh
2 मिनट

NALANDA: चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए चोर नए नए तरीके अपना रहे हैं। ताजा मामला बिहार थाना क्षेत्र के रामपुर बैगनाबाद मोहल्ले की है जहां चोरों ने एक शिक्षक के घर पर हमला बोला और सबसे पहले क्लोरोफार्म छिड़कर घर के सभी सदस्यों को बेहोश कर दिया। जब घर के सभी लोग बेहोश हो गए तब चोरों ने आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने इस दौरान करीब 6 लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। जैसे ही घर के लोगों को होश आया वे हैरान रह गए। उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि यह सब हुआ कैसे? 

स्प्रे छिड़ककर चोरों ने पहले किया बेहोश, फिर उड़ाए लाखों के सामान


चोरों ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय औरा के शिक्षक धनंजय शर्मा के घर कोे निशाना बनाते हुए छह लाख की संपत्ति चोरी कर ली। पीड़ित शिक्षक की पत्नी कंचन देवी ने बताया कि जब घर के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। तभी बदमाश छत के सहारे घर में घुस गए और नशीले कैमिकल को छिड़क कर अलमीरा में रखे 33 हजार कैश और कीमती जेवरात अपने साथ लेकर चलते बने। जब सुबह नींद खुली तो कमरे का नजारा देख सभी दंग रह गये। कमरे में पूरा सामान बिखरा पड़ा था जिसे देख यह समझने में देरी नहीं हुई की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़िता ने अपने घर के किराएदार पर चोरी की आशंका जताई है। चोरों ने उनके पड़ोसी राकेश कुमार के घर से भी 5 हजार कैश और मोबाइल की चोरी कर ली। घटना की सूचना पर पहुंचे बिहार थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 



रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता