ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

स्पा में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 4 महिला और 4 पुरुष गिरफ्तार, whatsapp से होती थी लड़कियों की बुकिंग

DESK: स्पा सेंटर के नाम पर सेक्स रैकेट का धंधा हाईटेक तरीके से चल रहा था। इस धंधे को व्हाट्सएप के जरीये संचालित किया जा रहा था। आपकों जानकर हैरानी होगी की ग्राहकों का भी व्हाटसएप ग

स्पा में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 4 महिला और 4 पुरुष गिरफ्तार, whatsapp से होती थी लड़कियों की बुकिंग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: स्पा सेंटर के नाम पर सेक्स रैकेट का धंधा हाईटेक तरीके से चल रहा था। इस धंधे को व्हाट्सएप के जरीये संचालित किया जा रहा था। आपकों जानकर हैरानी होगी की ग्राहकों का भी व्हाटसएप ग्रुप बना रखा था। इस ग्रुप में नए ग्राहकों को जोड़ा जाता था। इसी ग्रुप में लड़कियों की बुकिंग होती थी। कोई बातचीत को रिकॉर्ड ना करे इसे लेकर लोग व्हाटसएप कॉलिंग करते थे।


इलाके में चल रहे स्पा से लोग काफी परेशान थे। स्पा में दिनभर लड़के और लड़कियों का जमावड़ा लगा रहता था। परेशान मुहल्लेवालों ने इस बात से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने 4 महिला और 4 पुरुष को पकड़ा। जिसमें संचालक भी शामिल है। संचालक प्रद्युम्मन सिंह उन्नाव का रहने वाला है जबकि गिरफ्तार अशोक और गोलू शर्मा बाराबंकी का रहने वाला है। मौके से पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।


पकड़ी गई महिलाएं सीतापुर, गुड़म्बा, बाराबंकी की रहने वाली है। स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का यह धंधा लखनऊ के विकास नगर में चल रहा था। जहां एक प्राथमिक स्कूल के पास स्थित आईक्यू टॉवर कॉम्प्लेक्स में रोज डे यूनिसेक्स सैलून के नाम से स्पा सेंटर चलाया जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर स्पा सेंटर के मालिक प्रद्युम्मन सिंह को गिरफ्तार किया है। प्रद्युम्मन उन्नाव का रहने वाला है। पुलिस की इस छापेमारी से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।