ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

स्पा सेंटर के नाम पर चल रहा था जिस्मफरोशी का घिनौना कारोबार, पुलिस ने छापेमारी कर 9 लोगों को दबोचा

DESK : यूपी के गाजियाबाद में पुलिस ने जिस्मफरोशी के कारोबार का पर्दाफास किया है। कौशांबी थाना क्षेत्र स्थित वैशाली इलाके में एक माल के बेसमेंट में स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार

स्पा सेंटर के नाम पर चल रहा था जिस्मफरोशी का घिनौना कारोबार, पुलिस ने छापेमारी कर 9 लोगों को दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : यूपी के गाजियाबाद में पुलिस ने जिस्मफरोशी के कारोबार का पर्दाफास किया है। कौशांबी थाना क्षेत्र स्थित वैशाली इलाके में एक माल के बेसमेंट में स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार का धंधा किया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर स्पा सेंटर के दो अलग-अलग बंद कमरों से दो जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।


पुलिस ने स्पा सेंटर से 9 लोगों को पकड़ा है जिसमें 4 युवतियां और 5 युवक शामिल है। गिरफ्तार लोगों में स्पा सेंटर की संचालिका भी शामिल है हालांकि मालिक फरार बताया जा रहा है। दरअसल, पुलिस के हाथ रुद्रा नामक एक स्पा सेंटर का अश्लील वीडियो हाथ लगा था। जिसके बाद पुलिस ने स्पा सेंटर में छापेमारी की।


छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर के कमरों से आपत्तिजनक हालत में युवक और युवतियों को बरामद किया गया। पूरे मामले पर इंदिरापुरम सीओ अभय कुमार ने बताया कि उक्त स्पा सेंटर का अश्लील वीडियो सामने आने के बाद टीम का गठन कर स्पा सेंटर में छापेमारी की गई। पकड़े गए युवक युवतियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।