ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

स्पा सेंटर के नाम पर चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, CCB ने की बड़ी कार्रवाई

DESK: स्पा सेंटर के नाम पर सेक्स रैकेट का धंधा चलता था। केंद्रीय अपराध शाखा को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी। सीसीबी ने 6 जनवरी की देर रात छापेमारी की और देह व्यापार के धंधे क

स्पा सेंटर के नाम पर चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, CCB ने की बड़ी कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: स्पा सेंटर के नाम पर सेक्स रैकेट का धंधा चलता था। केंद्रीय अपराध शाखा को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी। सीसीबी ने 6 जनवरी की देर रात छापेमारी की और देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया। इस दौरान इस धंधे में फंसी 44 युवतियों को वहां से निकाला गया। वही 34 लोगों को हिरासत में लिया गया। 


देह व्यापार के धंधे में 44 महिलाओं को स्पा सेंटर के नाम पर लगाया गया था। इनमें कुछ विदेशी महिलाएं भी शामिल है। जिन्हें पुलिस ने छापेमारी कर इस धंधे से  बचाया। मामला बेंगलुरू के महादेवपुर थाना क्षेत्र की है जहां स्पा के नाम पर सेक्स रैकेट का धंधा चलने की जानकारी केंद्रीय अपराध शाखा को हुई जिसके बाद वहां पुलिस ने छापेमारी कर 44 महिलाओं को बचाया। 


वही 34 लोगों को हिरासत में लिया जिसमें मुख्य आरोपी भी शामिल है। पुलिस ने बारी-बारी से हिरासत में लिये गये लोगों से पूछताछ की और पूरी जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश की। पुलिस को इस बात की जानकारी मिली है कि यहां स्पा सेंटर की आड़ में गलत काम हो रहा था। यहां विदेश से भी लड़कियों को लाया गया था। दूसरे राज्यों से भी यहां लड़कियों को मंगवाया जाता था। 


फिलहाल पुलिस ने स्पा सेंटर के मालिक अनिल को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट की बात सामने आने से इलाके के लोग भी हैरान हैं। वही स्पा सेंटर में काम करने वाली महिलाओं को वापस उनके घर भेजने में पुलिस जुटी हुई है।