ब्रेकिंग
पटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनापटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूना

एसपी ने एक दारोगा को किया सस्पेंड, पुलिस कस्टडी से शराबी सिपाही फरार

MADHEPURA : जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. दरअसल पुलिस कस्टडी से एक शराबी सिपाही फरार हो ग

एसपी ने एक दारोगा को किया सस्पेंड, पुलिस कस्टडी से शराबी सिपाही फरार
First Bihar
3 मिनट

MADHEPURA :  जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. दरअसल पुलिस कस्टडी से एक शराबी सिपाही फरार हो गया है, जिसे बुधवार को एसपी ने सस्पेंड किया था. सिपाही के भागने के बाद एसपी ने एक कड़ा एक्शन लेते होते दारोगा को भी सस्पेंड कर दिया है.


मधेपुरा एसपी की एस्कॉट गाड़ी से शराब की बोतल बरामद होने के मामले में संलिप्त एक सिपाही पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया. इस मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए टाउन थाना के एक दारोगा को निलंबित कर दिया है. साथ ही टाउन थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है. फरार आरोपी को तलाश करने में दो डीएसपी के साथ पुलिस टीम को लगाया गया है.


मालूम हो कि बुधवार की शाम एसपी योगेंद्र कुमार चौसा थाना का निरीक्षण करने गए थे. थाना में पुलिस पदाधिकारियों से बातचीत के दौरान ही एसपी को स्कॉट गाड़ी में शराब होने की शिकायत मिली थी. जांच में इसकी पुष्टि होने पर एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक होमगार्ड सहित चार जवानों को निलंबित कर दिया था. एक होमगार्ड सहित तीन जवानों को केस दर्ज करने के बाद गुरुवार को ही जेल भेज दिया था.


जबकि एक सिपाही अमर कुमार की संलिप्ता की जांच की जा रही थी. इसके लिए उसे सदर थाना में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था. गुरुवार की रात वह थाना से फरार हो गया. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने सदर थाना के ओडी पर रहे पुलिस अधिकारी शत्रुघ्न प्रसाद सिंह को निलंबित कर दिया और सदर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह से शो कॉउज मांगा गया. एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि सदर थाना में आरोपी सिपाही अमर कुमार को पुलिस हिरासत में रखा गया था.


गुरुवार की रात थाना में सिपाही पूछताछ को पहुंचा तो वह गायब मिला. इस मामले में कर्तव्यहीनता के आरोप में सदर थाना पर ओडी पर रहे पुलिस अधिकारी शत्रुघन प्रसाद सिंह कार्रवाई की गयी है. सदर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह से भी शो कॉउज मांगा गया है. एसपी ने बताया कि फरार सिपाही की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय में वारंट के लिए आग्रह किया गया है. इसके बावजूद पुलिस की पकड़ में नहीं आया तो कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जायेगी. एसपी ने बताया कि फरार सिपाही की गिरफ्तारी के लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा किसी भी स्थिति में ऐसी गलती करने वाले पुलिस पदाधिकारी नहीं बख्सा जाएगा. सिपाही की तलाश की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shahnawaz

FirstBihar संवाददाता