ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव

SP लिपि सिंह ने हथियार तस्करों पर कसी कमान, कारतूस की डीलिंग करते दबोचे गए तीन अपराधी

MUNGER : मुंगेर पुलिस हथियार तस्करों पर कहर बनकर टूटी है। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कारतूस की डीलिंग करते तीन अपराधियों को रंगे हाथ धर दबोचा है। एसपी लि

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

MUNGER : मुंगेर पुलिस हथियार तस्करों पर कहर बनकर टूटी है। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कारतूस की डीलिंग करते तीन अपराधियों को रंगे हाथ धर दबोचा है। एसपी लिपि सिंह को हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्यों के मूवमेंट की सूचना मिली थी।


एसपी लिपि सिंह के निर्देश पर की गई कार्रवाई के दौरान हथियारों और गोलियों की तस्करी करने वाले अंतर जिला गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।  एसपी को मिली सूचना के बाद सदर एएसपी हरिशंकर कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार अपराधी गोलियों की तस्करी में लिप्त थे और कारतूस की डीलिंग के दौरान ही इन्हें गिरफ्तार किया गया है।


एसपी लिपि सिंह ने बताया कि अपराधियों के पास से 7.65 एमएम की 130 जिंदा गोलियां बरामद की गई हैं। इस संबंध में कासिम बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार अपराधियों में मुंगेर के जमालपुर थाना अंतर्गत डीह जमालपुर निवासी सुमित तांती और कारू तांती और खगड़िया जिला के उदय साह शामिल है। उन्होनें बताया कि खगड़िया का उदय साह गोलियों की बिक्री करने के लिए मुंगेर आया था और गोलियों की डीलिंग कर रहा था। कारू तांती को हमेशा वह गोलियों की आपूर्ति किया करता था। एक बार फिर वह गोलियों की आपूर्ति करने के लिए ही जमालपुर आया था।


एसपी को सूचना मिल गई और उनके निर्देश पर गठित टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई। कार्रवाई में एएसपी सदर हरिशंकर के अलावा कासिम बाजार थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, जमालपुर थानाध्यक्ष रंजन कुमार और जिला आसूचना इकाई की टीम शामिल थी। 

टैग्स