ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

सोशल साइट पर फ्रेंड बनाने के बाद 7 लोगों ने किया रेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

DESK: सोशल मीडिया के बहाने नाबालिकों से दोस्‍ती करने और फिर दुष्‍कर्म करने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। ऐसी घटनाएं बड़े शहरों के साथ-साथ छ

सोशल साइट पर फ्रेंड बनाने के बाद 7 लोगों ने किया रेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
Santosh Singh
3 मिनट

 

DESK: सोशल मीडिया के बहाने नाबालिकों से दोस्‍ती करने और फिर दुष्‍कर्म करने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। ऐसी घटनाएं बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों में भी देखने को मिलता है। सोशल साइट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर पहले तो दोस्त बनाया जाता है फिर विश्वास में लेकर गलत काम को अंजाम दिया जाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें सोशल साइट पर दोस्त बनाने के बाद कथित तौर पर 7 लोगों ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। सभी आरोपियों की उम्र 19 से 24 साल बताई जा रही है।  घटना की जानकारी चाइल्ड लाइन ने पुलिस को दी। 17 फरवरी को हुई इस घटना में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 



केरल के मलप्पुरम में रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक किशोरी को इंस्टाग्राम पर दोस्त बनाने के बाद कथित तौर पर 7 लोगों ने रेप किया। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपियों में से दो लोगों ने 14 वर्षीय पीड़िता को कथित तौर पर गांजा जैसा मादक पदार्थ दिया और उसके बाद उसका बलात्कार किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वही अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।



पुलिस की माने तो पीड़िता ने अपने एक रिश्तेदार को 10 दिन पहले घटना के बारे में जानकारी दी थी जिसके बाद यह मामला प्रकाश में आया। मां, भाई और दादा-दादी के साथ पीड़ित लड़की रहती है।  उसके पिता विदेश में काम करते हैं। जिला चाइल्डलाइन के द्वारा मिली जानकारी के बाद 17 फरवरी को थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि पिछले 8 महीने से पीड़ित लड़की अपनी मां के फोन में इंस्टाग्राम का इस्तेमाल कर रही थी तभी सभी आरोपी इंस्टाग्राम पर पीड़िता के दोस्त बने थे।  सभी आरोपियों की उम्र 19-24 साल के बीच है। जिसके खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया है।