ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सोशल मीडिया पर गांजा तस्करों के खिलाफ पोस्ट डालने पर मिली धमकी, तनाव में आकर युवक ने किया सुसाइड

BETTIAH: गांजा के सेवन से बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। इस बात जानकारी जब 24 साल के युवक ने सोशल मीडिया पर डाली और जिले के डीएम-एसपी से गांजा तस्करों पर कार्रवाई करने की

सोशल मीडिया पर गांजा तस्करों के खिलाफ पोस्ट डालने पर मिली धमकी, तनाव में आकर युवक ने किया सुसाइड
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: गांजा के सेवन से बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। इस बात जानकारी जब 24 साल के युवक ने सोशल मीडिया पर डाली और जिले के डीएम-एसपी से गांजा तस्करों पर कार्रवाई करने की मांग कर दी। तब इलाके के गांजा तस्कर गुस्सा हो गये और घर पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। गांजा तस्करों ने युवक को अंजाम भुगत लेने की धमकी तक दे दी। गांजा तस्करों से मिली धमकी के बाद युवक काफी तनाव में आ गया और उसने आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


बेतिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के घोघा दुबेटोला गांव में एक 24 वर्षीय युवक उज्जवल कुमार ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान विनय कुमार दुबे के बेटे के रुप में हुई है। 9 मई को युवक का जनेऊ कार्यक्रम की तिथि निर्धारित थी। युवक की अभी शादी नहीं हुई थी। परिजनों ने बताया कि घटना के एक दिन पूर्व वह अपने फेसबुक पेज पर गांव में गांजा की बिक्री व तस्करी को लेकर एक पोस्ट डाला था और जिलाधिकारी और एसपी से निवेदन किया था कि गांव में गांजा की तस्करी जोरों से चल रही है। 


जिससे गांव के छोटे छोटे बच्चे उसका सेवन कर अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। उसने तस्करों के खिलाफ सबूत होने की भी बात कही। फेसबुक पोस्ट के अनुसार आज उप मुख्यमंत्री रेणु देवी से मिलकर वह आवेदन व सबूत सौंपने की बात भी कही थी। 


उज्जवल के इस पोस्ट से भड़के गांजा तस्कर रविवार के सुबह करीब 9 बजे उसके दरवाजे पर पहुंचकर परिवारवालों के साथ गाली-गलौज करने लगे और अंजाम भुगत लेने की धमकी देने लगे। मृतक के पिता ने बताया कि प्रशासन से सहयोग न मिलने के कारण तस्करों के इस धमकी से ही उज्जवल ने तनाव में आकर आत्महत्या की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Alok

FirstBihar संवाददाता