ब्रेकिंग
Bihar STET Admit Card 2026: खत्म हुआ इंतजार! कल जारी होगा एडमिट कार्ड, 25 अक्टूबर से परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड✦‘जो बात कही नहीं, उसे मेरे मुंह में मत डालिए’, गोली मारने वाले बयान पर प्रशांत किशोर की सफाई✦Bihar Railway News : दिल्ली से बिहार आने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, संपूर्ण क्रांति-विक्रमशिला जैसी ट्रेनों को अब नहीं करना होगा इंतजार✦Bihar Politics : अनंत सिंह के '9 मर्डर' वाले बयान पर जीतन मांझी का बड़ा हमला, बोले- कार्रवाई होनी चाहिए✦DMRC Vacancy 2026 : दिल्ली मेट्रो में नौकरी का मौका! 2 लाख रुपये तक सैलरी, 4 नवंबर तक करें आवेदन✦Bihar STET Admit Card 2026: खत्म हुआ इंतजार! कल जारी होगा एडमिट कार्ड, 25 अक्टूबर से परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड✦‘जो बात कही नहीं, उसे मेरे मुंह में मत डालिए’, गोली मारने वाले बयान पर प्रशांत किशोर की सफाई✦Bihar Railway News : दिल्ली से बिहार आने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, संपूर्ण क्रांति-विक्रमशिला जैसी ट्रेनों को अब नहीं करना होगा इंतजार✦Bihar Politics : अनंत सिंह के '9 मर्डर' वाले बयान पर जीतन मांझी का बड़ा हमला, बोले- कार्रवाई होनी चाहिए✦DMRC Vacancy 2026 : दिल्ली मेट्रो में नौकरी का मौका! 2 लाख रुपये तक सैलरी, 4 नवंबर तक करें आवेदन

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश

GOPALGANJ: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। इस हरकत को लेकर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया के माध्यम से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। इस हरकत को लेकर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया के माध्यम से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप मेराज अली पर है। जिसकी गिरफ्तारी मीरगंज पुलिस ने लाइन बाजार से की है। गोपालगंज पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने इस बात की जानकारी दी है। 


सोशल मीडिया के माध्यम से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 21.06.2024 को सोशल मीडिया के माध्यम से धार्मिक भावना को आहत करने वाला आपत्तिजनक वीडियो/फोटो वायरल हुआ था। उक्त वीडियो के सत्यापन के बाद मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लाईन बाजार से मेराज मलिक उर्फ मेराज अली पिता गुलाम सर्वर ग्राम लाईन बाजार थाना मीरगंज को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावना को आहत करने वाला आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के आरोप में मेराज मलिक उर्फ मेराज अली के खिलाफ मीरगंज थाना में कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इनके सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रख रही है। आम जनता से यह अपील की गयी है कि सोशल मीडिया पर ऐसा कोई पोस्ट शेयर ना करे जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़े। ऐसा किए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। गिरफ्तार मेराज अलिक को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।