ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार

सोशल मीडिया से हुआ प्यार, पति और 6 साल के बच्चे को छोड़ प्रेमी के पास आ गई महिला

DESK : सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार और फिर प्यार में महिला इतनी पागल हो गई कि अपने पति और छह साल के बच्चे को छोड़कर प्रेमी के पास रहने आ गई. पूरा मामला मध्‍य प्रदेश के बुरहानपुर के लालबाग थाना

सोशल मीडिया से हुआ प्यार, पति और 6 साल के बच्चे को छोड़ प्रेमी के पास आ गई महिला
Anamika
2 मिनट

DESK : सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार और फिर प्यार में महिला इतनी पागल हो गई कि अपने पति और छह साल के बच्चे को छोड़कर प्रेमी के पास रहने आ गई. पूरा मामला मध्‍य प्रदेश के बुरहानपुर के लालबाग थाना इलाके की है. 

जहां राजस्थान के प्रतापगढ़ में रहने वाली शादीशुदा महिला को बुरहानपुर के एक शादीशुदा शख्स से सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के ज़रिए प्यार हो गया. दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि वह अपने पति और बच्चे को छोड़कर राजस्थान से मध्य प्रदेश आ गई. परिवार वालों की शिकायत पर राजस्थान पुलिस महिला को लेने एमपी पहुंचे तो उसने जाने से साफ इंकार कर दिया. 

जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय एसडीएम कार्यालय में महिला को पेश किया और कोर्ट ने महिला को प्रेमी के साथ रहने का फैसला सुना दिया. कोर्ट के फैसले के बाद राजस्थान से आया पत्‍नी को लेने आया पति बैरंग लौट गया.

बताया जाता है कि महिला ने पति के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया और अपने ऩए आशिक के साथ ही रहने की इच्छा जाहिर की. महिला ने मीडिया को भी अपना पूरा किस्सा बेबाकी से सुनाते हुए बताया कि दाउदी बोहरा समाज की परंपरा का पालन करने वाली महिला ने अपने ऩए आशिक के धर्म के तौर तरीकों के साथ साथ अपना हिजाब भी बदल दिया. अभी उसने नए आशिक से शादी नहीं की है, क्योंकि पति ने अभी तलाक नहीं दिया है.  जैसे ही उसे तलाक मिलता है, वह इससे निकाह कर लेगी.