ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : वैक्सीन के लिए मारा-मारी, महिलाओं ने टीकाकर्मी को बाल पकड़कर पीटा

SIWAN : बिहार में एक तरफ कोरोना के दूसरे लहर की रफ़्तार धीमी पड़ी है तो वहीं दूसरी तरफ वैक्सीनेशन अभियान जोरों शोरों से चल रहा है. लेकिन इस टीकाकरण अभियान के दौरान कई अजीबोगरीब घटनाए

बिहार : वैक्सीन के लिए मारा-मारी, महिलाओं ने टीकाकर्मी को बाल पकड़कर पीटा
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : बिहार में एक तरफ कोरोना के दूसरे लहर की रफ़्तार धीमी पड़ी है तो वहीं दूसरी तरफ वैक्सीनेशन अभियान जोरों शोरों से चल रहा है. लेकिन इस टीकाकरण अभियान के दौरान कई अजीबोगरीब घटनाएं भी सामने आ रही हैं. सीवान जिले से एक ताजा मामला सामने आया है जहां वैक्सीन के लिए महिलाएं आपस में भीड़ गईं. कई महिलाओं ने मिलकर महिला टीकाकर्मी को ही पीट दिया. 


घटना शहर के दयानंद आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज टीकाकरण केंद्र की है. दरअसल, वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन के लिए काफी भीड़ उमड़ी थी. इस दौरान रजिस्ट्रेशन को लेकर कई महिलाओं ने एक महिला टीकाकर्मी की जमकर पिटाई कर दी. इतना ही नहीं महिला टीकाकर्मी का बाल पकड़कर उसे पटक दिया. बीच-बचाव करने आईं अन्य टीकाकर्मियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया. 


मारपीट में घायल कर्मी को सदर अस्पताल लाया गया. इस दौरान हमलावर महिलाएं सदर अस्पताल की इमरजेंसी में भी पहुंच गईं और फिर से महिला टीकाकर्मियों की पिटाई शुरू कर दी. इससे अस्पताल की इमरजेंसी में अफरातफरी मच गई. सुरक्षा गार्ड के आने के बाद मामला शांत हुआ. 


घायल टीकाकर्मी स्वीटी कुमारी और उसकी टीम की सदस्यों ने बताया कि केंद्र पर खिड़की से कई महिलाओं ने एक साथ रजिस्ट्रेशन करने के लिए हाथ बढ़ाया. उनसे कहा गया कि लाइन से बारी-बारी रजिस्ट्रेशन होगा. इससे महिलाएं नाराज हो गईं और मारपीट करने लगीं. मारपीट करने वाली महिलाएं शहर की एमएम कॉलोनी की बताई जा रही हैं.