ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

थानेदार और होमगार्ड जवान के बीच जमकर मारपीट, थानाध्यक्ष ने अवैध वसूली का लगाया आरोप

SIWAN: इस वक़्त की खबर सीवान से आ रही है, जहां सिसवन थाने में ड्यूटी के दौरान थानेदार और होम गार्ड के जवान सह वाहन चालक के बीच मारपीट हो गई। इस घटना के बाद थानाध्यक्ष कुमार वैभ

थानेदार और होमगार्ड जवान के बीच जमकर मारपीट, थानाध्यक्ष ने अवैध वसूली का लगाया आरोप
Desk
3 मिनट

SIWAN: इस वक़्त की खबर सीवान से आ रही है, जहां सिसवन थाने में ड्यूटी के दौरान थानेदार और होम गार्ड के जवान सह वाहन चालक के बीच मारपीट हो गई। इस घटना के बाद थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने चालक परशुराम मांझी पर मनमानी करने का आरोप लगाया है, वहीं चालक ने पशु तस्करी वाले वाहन से पैसे वसूलने के आरोप लगाया है।


दोनों के आरोप प्रत्यारोप को देखते हुए यह मामला तो साफ हो गया है की झगड़ा का मुख्य कारण अवैध धंधेबाजों से वसूली करने का है। इस घटना में बाद थानाध्यक्ष अपने इलाज में व्यस्त है तो चालक वरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर थाना के सामने अनशन पर बैठ गए हैं। सिसवन थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने घटना के संदर्भ में स्टेशन डायरी मेंटेन करते हुये लिखा है कि 31 मई की रात जब में जब गश्ती पदाधिकारी सअनी शिवमंगल राम, पुलिस बल और सरकारी गाड़ी को छापेमारी में सहयोग करने के लिये मोबाइल पर सूचना देकर सिसवन बाजार पर बुलाया गया तो पदाधिकारी ने बताया कि चालक परशुराम मांझी ने इसकी जानकारी नहीं दी है। इस बात पर मैने उनसे कहा कि मालिक पदाधिकारी है या चालक तो इसी बात पर चालक ने मेरे वर्दी का कालर पकड़ कर मारपीट करने लगा। जिसकी वजह से उसे कई जगह चोट आई है। 


निरीक्षक चालक के रुप पदस्थापित परशुराम माझी ने बताया कि बीते 31 तारीख की रात को करीब एक बजे थाना में पदस्थापित एएसआई शिवमंगल राम और हॉमगार्ड के जवान के साथ रात गश्त में निकला था और हमारे गाड़ी के आगे थानाध्यक्ष की गाड़ी थी। दूसरी तरफ से मवेशी से लदी गाड़ी आ रही थी जिससे थाना प्रभारी ने 300 रुपया ले लिया जब मैंने पूछा कि सर मेरी ड्यूटी है आपने क्यों पैसा लिये इसी पर थानाध्यक्ष कुमार वैभव भड़क गए और मेरा कालर पकड़कर मेरे साथ गाली गलौज करने लगे। 


टैग्स