ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

सुशासन पर सवाल ! ओवैसी की पार्टी के नेता की हत्या, रेस्टोरेंट में घुसकर बदमाशों ने दनादन बरसाई गोलियां

SIWAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आत

सुशासन पर सवाल ! ओवैसी की पार्टी के नेता की हत्या, रेस्टोरेंट में घुसकर बदमाशों  ने दनादन बरसाई गोलियां
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SIWAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। अलाम यह है कि आम तो आम ख़ास लोग ही इन अपराधियों के चंगुल से बच नहीं पा रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सिवान से निकल कर समाने आया है। जहां असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सीवान जिले में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के युवा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात हुसैनगंज थाना इलाके के कुतुब छपरा की है। जहां बाइक पर सवार होकर आए तीन अपराधियों ने एआईएमआईएम नेता आरिफ जमाल को उनके ही रेस्टोरेंट पर गोली मार मौके से फरार हो गए। जिसके बाद गंभीर अवस्था में जमाल को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। 


बताया जाता है कि, आरिफ जमाल ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के युवा नेता थे। वे कुतुब छपरा में एक रेस्टोरेंट चलाते थे। ऐसे में जब वे अपने रेस्टोरेंट में थे, तभी बाइक सवार तीन अपराधी आए और उनपर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि एक गोली उनके पेट में जाकर लगी। आनन-फानन में स्थानीय लोग उन्हें सीवान सदर अस्पताल ले गए। गंभीर अवस्था को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस बीच उन्होंने दम तोड़ दिया।


उधर, आसपास के लोगों ने बताया कि अपराधियों ने कुल तीन राउंड गोलियां चलाईं। वहीं,उनके गांव के लोग घटना की वजह के बारे में  कुछ भी बताने से बच रहे हैं। घटना की  जानकारी मिलने के बाद सदर अस्पताल में परिजन और उनके जानने वालों की भीड़ इकठ्ठी हो गई। हुसैनगंज थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है। हमलावरों के बारे में पता लगाया जा रहा है।