ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

सीवान से एक दिन में करोड़ रूपया भेजा जाता था पाकिस्तान, तीन लोग गिरफ्तार, आतंकी गतिविधियों की आशंका

SIWAN: विदेशों से पैसे मंगवाकर करेंसी को कन्वर्ट करने और हवाला ट्रेंडिग के माध्यम से जगह-जगह पैसे भेजे जाने की सूचना पर सीवान की भगवानपुर हाट थाना पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई कर

सीवान से एक दिन में करोड़ रूपया भेजा जाता था पाकिस्तान, तीन लोग गिरफ्तार, आतंकी गतिविधियों की आशंका
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SIWAN: विदेशों से पैसे मंगवाकर करेंसी को कन्वर्ट करने और हवाला ट्रेंडिग के माध्यम से जगह-जगह पैसे भेजे जाने की सूचना पर सीवान की भगवानपुर हाट थाना पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों में सेख कलीम,राजेश कुमार और मनु कुमार शामिल है। जबकि बाकि तीन लोग राजकुमार शर्मा, विश्वजीत और आफताब फरार हो गया। तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


गिरफ्तार अपराधियों के पास से राइफल, रिवाल्वर, महिन्द्रा एक्सयूवी कार, 19 डेबिट कार्ड, एक क्रेडिट कार्ड, 2 लाख 67 हजार नकद, 6 मोबाइल, कई पासबुक, स्वाइप मशीन, लैपटॉप, डिजिटल कैमरा, एयरटेल कंपनी का सीम कार्ड 16 वोडा आइडिया का सीम 6 जीयो कंपनी का सीम कार्ड पैन कार्ड सहित काफी सामान बरामद किया गया है।


एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से जब पूछताछ की गयी तब पता चला कि इनका लिंक सऊदी अरब से है। सऊदी अरब में जब ये लोग काम करने गये थे तब वहां विभिन्न देशों के लोगों से इनकी जान पहचान हुई थी जिसमें पाकिस्तान के लोग भी शामिल थे। इनके माध्यम से सीवान में ये लोग एक बहुत बड़े रैकेट को चला रहे थे। आमलोगों का पासबुक लालच देकर हासिल कर लेते थे और विदेशों से उसमें पैसा मंगवाते थे और इन पैसों में कुछ कमीशन काटकर शेष राशि को विदेशी करेंसी में कनवर्ट करा फिर वापस भेज देते थे। 


पाकिस्तान में भी यहां से पैसा भेजा गया है। कही इस पैसे का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों में तो नहीं हो रहा था इसकी जांच सीवान पुलिस कर रही है। इस रैकेट में शामिल तीन लोगों को पकड़ा गया है जबकि तीन लोग अभी फरार है। फरार राजकुमार शर्मा, विश्वजीत और आफताब की गिरफ्तारी के लिए सीवान पुलिस छापेमारी कर रही है। 


वही साईबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है। विदेश से पैसा मंगवाना फिर एक्सचेंज कर फिर इसे वापस भेजा जा रहा था। एक दिन में एक करोड़ रुपया पाकिस्तान भेजा गया था। एसपी ने बताया कि भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र निवासी राजकुमार शर्मा के घर से सारा सामान बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस फरार तीनों आरोपी राजकुमार शर्मा, आफताब और विश्वजीत की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।