ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

सीवान में पूर्व मुखिया को मारी गोली, गंभीर हालत में पीएमीएच रेफर

SIWAN: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें पर है और शायद यही कारण है कि अपराधी लोक आस्था के महापर्व छठ में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं वे अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है

सीवान में पूर्व मुखिया को मारी गोली, गंभीर हालत में पीएमीएच रेफर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें पर है और शायद यही कारण है कि अपराधी लोक आस्था के महापर्व छठ में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं वे अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शायद यही कारण है कि अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सीवान में पूर्व मुखिया बैधनाथ यादव को अपराधियों ने गोली मारी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


पूर्व मुखिया बैधनाथ यादव को आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। बैजनाथ को चार गोली मारी गयी है। घटना गुठनी थाना क्षेत्र के सोहगरा पंचायत की है जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के वे करीबी बताये जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही विधानसभा अध्यक्ष सीवान सदर अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से बैजनाथ यादव की स्थिति की जानकारी ली। हालत नाजुक होता देख डॉक्टरों ने उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया है। विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की बात कही है। 


उन्होंने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता बैधनाथ को अपराधियों ने गोली मारी है। अपराधियों को जल्द पकड़ा जाए अन्यथा यह अच्छा नहीं होगा। यदि मामले में कार्रवाई नहीं होगी तो अपराधी इसी तरह अपराध करते रहेंगे। इसलिए जितना जल्दी हो सके अपराधियों की गिरफ्तारी हो। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।