ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

सीवान में जिला पार्षद के पति को दिनदहाड़े मारी 6 गोली, हालत नाजुक

SIWAN: बिहार में अपराधी बेलगाम हैं और यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सीवान जिले का है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े हुसै

सीवान में जिला पार्षद के पति को दिनदहाड़े मारी 6 गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: बिहार में अपराधी बेलगाम हैं और यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सीवान जिले का है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े हुसैनगंज की जिला पार्षद के पति हीरा लाल को छह गोली मारी। गोली लगने से हीरा लाल गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।


मिली जानकारी के अनुसार जब हीरा लाल अपने पेट्रोल पम्प से घर लौट रहे थे तभी पहले से घात लगाकर बैठे हथियारबंद अपराधियों ने उनकी बाइक को ओवरटेक किया और हीरा लाल को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान छह गोली लगते ही हीरा लाल बुरी तरह घायल होकर बीच सड़क पर गिर पड़े। 


जिसके बाद तीन की संख्या में आए बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीवान सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। शरीर में छह गोली लगने से उनकी हालत गंभीर हो गयी। जिसके बाद सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। 


सीवान सदर अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटना का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में उनके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है।