ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

सीवान में अपराधियों ने पूर्व BDC सदस्य को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

SIWAN : बिहार में बढ़ते अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सीवान से जहां अपराधियों ने पूर्व बीडीसी सदस्य को गोली मार दी है. इस वारदा

FirstBihar
First Bihar
1 मिनट

SIWAN : बिहार में बढ़ते अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सीवान से जहां अपराधियों ने पूर्व बीडीसी सदस्य को गोली मार दी है. इस वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात सीवान जिले के गुठनी थाना इलाके की है. जहां सोहगरा गांव में पूर्व बीडीसी सदस्य सुधीर कुमार को अपराधियों ने गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने के कारण वह घायल बताये जा रहे हैं. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. 


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. गुठनी थानाध्यक्ष के मुताबिक पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है. घटना के कारणों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता