ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सीवान में अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, लूट के दौरान बड़ी वारदात को दिया अंजाम

SIWAN : बिहार में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है. राज्य में इन दिनों लॉ एंड आर्डर की स्थिति बिगड़ी हुई है. इस वक्त एक ताजा खबर सीवान जिले से सामने आ रही है,

सीवान में अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, लूट के दौरान बड़ी वारदात को दिया अंजाम
First Bihar
2 मिनट

SIWAN :  बिहार में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है. राज्य में इन दिनों लॉ एंड आर्डर की स्थिति बिगड़ी हुई है. इस वक्त एक ताजा खबर सीवान जिले से सामने आ रही है, जहां लूट के दौरान अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक शख्स को गोली मार दी है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात सीवान जिले के पचरुखी थाना इलाके की है, जहां सुपौली चमुखा गांव के बीच गिरी टोला में अपराधियों ने लूट के दौरान एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है, जो लूट का विरोध कर रहा था. बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.


गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता