ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

सीवान में अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली, सरेआम बाजार में ताबड़तोड़ फायरिंग

SIWAN : बिहार में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. आये दिन अपराधी हत्या, लूट और बलात्कार जैसी बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर निकल जा रहे हैं. बदमाशों ने पुल

सीवान में अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली, सरेआम बाजार में ताबड़तोड़ फायरिंग
First Bihar
2 मिनट

SIWAN :  बिहार में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. आये दिन अपराधी हत्या, लूट और बलात्कार जैसी बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर निकल जा रहे हैं. बदमाशों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. ताजा मामला सीवान जिले के है, जहां अपराधियों ने दूकान में घुसकर एक दुकानदार को गोली मार दी है.


वारदात सीवान जिले के आंदर थाना इलाके की है, जहां गायघाट में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है,. अपराधियों ने एक दूकान में जमकर फायरिंग की है. इतना ही नहीं बदमाशों ने दुकानदार को भी गोली मार दी है, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आनन-फानन में घायल दुकानदार को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया.


इस घटना में घायल दुकानदार की पहचान जितेंद्र साह के रूप में की गई है, जो अपने दूकान पर थे. तभी अज्ञात अपराधियों ने उनकी दूकान पर धावा बोला और सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता