ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

सीवान के 4 लोगों की हरियाणा में हत्या, हत्यारे ने बहू को भी मार डाला

DESK: दिल को दहला देने वाली घटना हरियाणा के गुरुग्राम में सामने आई है जहां मकान मालिक ने 4 लोगों की हत्या कर दी। अवैध संबंध के शक में मकान मालिक ने पहले अपनी बहू को मार डाला फ

सीवान के 4 लोगों की हरियाणा में हत्या, हत्यारे ने बहू को भी मार डाला
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK: दिल को दहला देने वाली घटना हरियाणा के गुरुग्राम में सामने आई है जहां मकान मालिक ने 4 लोगों की हत्या कर दी। अवैध संबंध के शक में मकान मालिक ने पहले अपनी बहू को मार डाला फिर बिहार के सीवान जिला स्थित मैरवा निवासी चार लोगों की भी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद रिटायर फौजी ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के समक्ष  उसने अपना जुर्म कबुल कर लिया। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वही पूरे गांव में मातम का माहौल है। 


रिटायर फौजी राव राय सिंह ने मैरवा के बड़का मांझा निवासी कृष्ण तिवारी, उसकी पत्नी अनामिका तिवारी, नौ साल की बेटी सुरभि व तीन वर्ष की विधि तिवारी की हत्या कर दी। इसके साथ ही अपनी बहू सुनिता यादव को जान से मार डाला। आरोपी ने थाने पहुंचकर अपनी बहू सुनिता यादव और कृष्ण तिवारी के परिवार की हत्या की बात स्वीकार की।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीवान के बडकामाझां गांव निवासी कृष्ण तिवारी कई वर्षों से अपने परिवार के साथ गुरुग्राम में रह रहे थे। जिस मकान में वे किरायेदार को तौर पर रहते थे उस घर का मालिक रिटायर फौजी था। सोमवार की देर रात कृष्ण तिवारी अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ था। 


मंगलवार की सुबह में मकान मालिक ने पूरे कृष्ण तिवारी के पूरे परिवार की धारदार हथियार से हत्या कर दी। जबतक लोग कुछ समझ पाते मकान मालिक ने थाने में जाकर हत्या की बात कबूल लिया। राय राव सिंह ने कृष्ण तिवारी के परिवार के साथ अपनी पुत्र वधू की भी हत्या कर दी थी। उसकी बहू तीन दिन पहले ही मायके से ससुराल में आयी थी। 


घटना के दिन राव राय सिंह का पुत्र राजस्थान गया हुआ था। घटना की रात राव राय सिंह के साथ उसकी पत्नी घर में मौजूद थी। 42 साल का कृष्ण तिवारी एमबीए के बाद एमएनसी कंपनी में काम कर रहा था। वह गुरुग्राम के राजेन्द्र नगर क्षेत्र में विगत कई वर्षों से किरायेदार के तौर पर रह रहा था। 


घर में रहने के दौरान मकान मालिक को अपनी पुत्र वधू से कृष्ण तिवारी के साथ अवैध संबंध का शक था। जिससे लेकर उसने इस घटना को अंजाम दे दिया। इस घटना से सीवान के बड़कामाझां गांव में कृष्ण तिवारी के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। वही पूरे गांव में मातम का माहौल है। इस संबंध में परिवार का कोई भी सदस्य कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। बहरहाल शक के कारण एक साथ 5 लोगों की हत्या की घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हालांकि आरोपी ने घटना के तुरंत बाद सरेंडर कर दिया है। इस घटना से पुलिस भी हैरान हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।