ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

सीवान जेल में बंद कैदी को साथ ले गई NIA की टीम, आतंकवादियों से जुड़े होने की आशंका

SIWAN : जम्मू कश्मीर से सीवान पहुंची NIA की टीम ने सीवान जेल में बद एक कैदी के अपने साथ ले गई। कैदी पर आरोप है कि वह आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के संपर्क में रहा

सीवान जेल में बंद कैदी को साथ ले गई NIA की टीम, आतंकवादियों से जुड़े होने की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN : जम्मू कश्मीर से सीवान पहुंची NIA की टीम ने सीवान जेल में बद एक कैदी के अपने साथ ले गई। कैदी पर आरोप है कि वह आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के संपर्क में रहा है और 9 एमएम की कई पिस्टल संगठन के सदस्यों को बेच चुका है। इसी मामले को लेकर NIA की टीम जम्मू कश्मीर से जारी प्रोडक्शन वारंट लेकर सीवान जेल पहुंची थी। सीवान जेल में NIA की टीम के पहुंचते ही जेल में तैनात अधिकारियों और कैदियों के बीच हड़कंप मच गया।


सीवान जेल में बंद कैदी इरफान उर्फ चुन्नू बड़हरिया थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी शरीफ मियां का बेटा है। बताया जा रहा है NIA को इरफान के तार आतंकी गतिविधियों से जुड़े होने का शक है। NIA की टीम इरफान को जम्मू कश्मीर की कोर्ट में पेश करेगी। इरफान आर्म्स एक्स के मामले में सीवान जेल में सालभर से बंद था। बुधवार को सीवान पहुंची NIA की टीम  उसे अपने साथ लेकर जम्मू कश्मीर चली गई।


जानकारी के मुताबिक इरफान हथियार सप्लाई के धंधे में संलिप्त है। उसने जैश-ए-मोहम्मद के एक सदस्य को हथियार की सप्लाई की थी। मामले में जांच के बाद एनआईए के हाथ कई चौंकाने वाले तथ्य हाथ लगे थे। सीवान के साथ ही सारण जिले से हथियार सप्लाई के साक्ष्य मिले थे। 


बताया जा रहा है कि इरफान ने कुल सात पिस्टल जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य को बेचा था। बता दें कि पिछले दिनों हथियार सप्लाई मामले में सारण जिले से भी चार युवकों की गिरफ्तारी की एनआईए ने की थी। जांच में इरफान का नाम सामने आने के बाद एनआईए की टीम पहले भी सीवान जेल पहुंची थी और उससे पूछताछ की थी।